ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

भारत का पहला ‘बीमा प्लैटिनम’ अनिल कुमार पांडेय के नाम, LIC की नई पॉलिसी का पहला बीमा कर रचा इतिहास; मुंगरा बादशाहपुर शाखा का पूरे देश में बढ़ाया मान



LIC की नई ‘बीमा प्लैटिनम’ पॉलिसी का भारत का पहला बीमा अनिल कुमार पांडेय के नाम दर्ज हुआ, मुंगरा बादशाहपुर शाखा का बढ़ा मान।

मछली शहर जौनपुर, मुंगरा बादशाहपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा आज लॉन्च किए गए नए ‘बीमा प्लैटिनम’ प्लान का भारत का पहला बीमा मुंगरा बादशाहपुर शाखा के वरिष्ठ अभिकर्ता अनिल कुमार पांडेय के नाम दर्ज हुआ है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल व्यक्तिगत स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि मुंगरा बादशाहपुर शाखा और पूरे जौनपुर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मछलीशहर सैटेलाइट कार्यालय में अनिल कुमार पांडेय का भव्य स्वागत किया गया। अधिकारियों एवं अभिकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर बधाई दी और इस उपलब्धि पर खुशी जताई।
इस अवसर पर मुंगरा बादशाहपुर शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह, शाखा प्रबंधक गौरव कुमार, शाखा प्रबंधक विपणन शुभेंदु शेखर, मछलीशहर सैटेलाइट शाखा के प्रबंधक विमल कृष्ण पाठक, विकास अधिकारी श्री पी वी  कुमार, तथा अभिकर्ता तेज प्रकाश त्रिपाठी, कमलेश कुमार मौर्य और राजकुमार सरोज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम की नई पॉलिसी ‘बीमा प्लैटिनम’ का देश में पहला बीमा मुंगरा बादशाहपुर शाखा से होना शाखा के लिए अत्यंत गौरव की बात है। यह उपलब्धि पूरी शाखा के लिए सम्मान का विषय है और इसके लिए अनिल कुमार पांडेय बधाई के पात्र हैं।

वरिष्ठ शाखा प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह हमारी शाखा के लिए गौरव की बात है कि LIC के नए ‘बीमा प्लैटिनम’ का भारत में पहला बीमा मुंगरा बादशाहपुर शाखा से हुआ है। अनिल कुमार पांडेय ने अपनी मेहनत और लगन से शाखा का सम्मान बढ़ाया है। आज उनकी इस उपलब्धि की वजह से पूरे देश में मुंगरा बादशाहपुर शाखा का नाम हो रहा है।




गौरतलब है कि अनिल कुमार पांडेय मुंगरा बादशाहपुर शाखा के एकमात्र लगातार 3 बार Galaxy Club सदस्य और लगातार 7 बार MDRT अभिकर्ता रहे हैं। अब LIC के नए ‘बीमा प्लैटिनम’ का भारत में पहला बीमा अपने नाम दर्ज कराकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।

यह उपलब्धि केवल अनिल कुमार पांडेय की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि मुंगरा बादशाहपुर शाखा और जौनपुर जिले के लिए भी गौरव का विषय बन गई है।


रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी/जौनपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ