गैलेक्सी क्लब मेंबर बने अनिल कुमार पांडेय




वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने किया शाखा में सम्मानित

भारतीय जीवन बीमा निगम में महत्वपूर्ण क्लब में शामिल  गैलेक्सी क्लब 

इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट

मछलीशहर  जौनपुर   स्थानीय मछलीशहर भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पर वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल  प्रबंधक  श्री विनोद कुमार और प्रोडक्ट मैनेजर श्री अमित श्रीवास्तव और विकास अधिकारी पी  वी कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यालय में स्वागत किया और बधाई दिया। अनिल कुमार पांडेय भारतीय जीवन बीमा निगम मुंगरा बादशाहपुर के प्रथम गैलेक्सी क्लब मेंबर हैं इसके पूर्व में लगातार पांच बार से एम डी आर टी  हैं ।मुंगरा बादशाहपुर के इतिहास में प्रथम गैलेक्सी क्लब मेंबर चुने जाने पर मछली शहर के कस्बे के लोगों ने बधाई दी है ।कमला हॉस्पिटल के डॉक्टर आर बी  चौहान डॉ अमित कुमार सिंह डॉक्टर सुभाष चंद्र यादव मंडल अध्यक्ष भाजपा  मनोज कुमार जायसवाल पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष संतोष जायसवाल डॉ दिवाकर यादव प्रसिद्ध व्यापारी सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार अग्रहरि कमल अग्रहरि टीवीएस हॉस्पिटल के डॉक्टर तेज बहादुर यादव भाजपा नेता राकेश जायसवाल भाजपा सिकरारा के मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रजीत तिवारी संजय कुमार गिरी तेज प्रकाश त्रिपाठी धीरेंद्र कुमार सिंह  सिद्धिविनायक एजेंसी के संचालक रोशन दुबे आदि लोगों ने बधाई दी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ