ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

फतेहगंज पश्चिमी में एएनएम प्रशिक्षण में जीरो डोज टीकाकरण पर रहा फोकस



फतेहगंज पश्चिमी के खिरका सीएचसी में एएनएम प्रशिक्षण आयोजित, जीरो डोज बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर।

मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट 

फतेहगंज पश्चिमी। खिरका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को ब्लॉक फतेहगंज और मीरगंज की एएनएम   का नियमित टीकाकरण करने को लेकर प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
सोमवार को स्थानीय खिरका सीएचसी पर जेएसआई संस्था की ओर से  आयोजित एएनएम प्रशिक्षण शिव महिमा ओझा और  नूर उल निशा के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता सीएचसी  प्रभारी डॉ संचित शर्मा और डॉ वैभव राठौर ने संयुक्त रूप से की।
प्रशिक्षण के दौरान जेरो डोज बच्चों की पहचान, उनकी लाइन लिस्टिंग और शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने की रणनीति पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे, इसके लिए माइक्रोप्लान को सुदृढ़ करना जरूरी है।पोर्टल पर डेटा फीडिंग की गुणवत्ता सुधारने, त्रुटि रहित एंट्री और समय से रिपोर्टिंग पर भी जोर देने के लिए एएनएम  को बताया गया।इसके अलावा कार्य की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एएनएम को खुद के द्वारा किए गए फील्ड कार्य और मासिक रिपोर्ट का स्व-आंकलन करना  भी सिखाया गया।
डॉ संचित शर्मा ने कहा कि सही डेटा और जमीनी मॉनिटरिंग से ही टीकाकरण कवरेज 100 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। प्रशिक्षण में दोनों ब्लॉक की सभी एएनएम ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ