भाजपा में ही सभी का सम्मान सुरक्षित....नंद गोपाल नंदी



1...बूथ प्रबंधन द्वारा कार्यकर्ताओ को दिया जीत का मंत्र

2...जिले के क्लस्टर प्रभारी ने विधानसभा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं मे भरा जोश

इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट

मछली शहर(जौनपुर)......भाजपा मछली शहर जिले के क्लस्टर प्रभारी,कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने के लिए के लिए बारीगाव स्थित  स्थानीय विधान सभा कार्यालय पर  कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अबकी बार 400 पार के नारे को बुलंद किया।क्लस्टर प्रभारी ने कहा कि भाजपा सरकार में ही सभी वर्ग के लोगो का सम्मान सुरक्षित है।देश की आम जनता इस लोकसभा में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है।उन्होंने प्रत्यासी के रूप में कमल के फूल को मानते हुए चुनाव में डट जाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की।हर बूथ पर भाजपा के फतह के लिए बूथ प्रबंधन के कई टिप्स भी दिए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मदेव तिवारी ने विकसित भारत बनाने के लिए इस बार मोदी सरकार बनाने की हुंकार भरी।भाजपा नेता दिनेश पांडेय,प्रभारी प्रवीण चौहान,जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा संतोष जायसवाल आदि लोगो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।इस अवसर पर हृदय नारायण दुबे,जिलामंत्री कमलेश सिंह,राजेश सिंह,इंद्रेश तिवारी,कृपाशंकर श्रीवास्तव,अवनिंद्र दुबे,जेपी मिश्र सहित विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विलास पाल एव संचालन उपाध्यक्ष राकेश शुक्ल ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ