ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

NEET में फेल होते ही बदला दिमाग, गाड़ी पर सेना का लोगो और साथ में 2 कमांडो लेकर घूम रहा था यह युवक, खुली पोल तो उड़ गए होश!



NEET में फेल युवक बना फर्जी ब्रिगेडियर, 2 नकली NSG कमांडो संग शाहजहांपुर कैंट से गिरफ्तार। जानें क्या है पूरा मामला।

​उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस और सेना के अधिकारियों ने एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए खुद को सेना का 'ब्रिगेडियर' बताने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक दो नकली NSG कमांडो (बाउंसर) और एक ड्राइवर के साथ कैंट के संवेदनशील इलाके में घूम रहा था। संदिग्ध गतिविधियों को देखकर सैन्य कर्मियों ने उसे पकड़ा, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसके पास से फर्जी दस्तावेज, सेना के प्रतीक चिह्न और नकली पिस्तौल बरामद हुई है।

कैंट एरिया में घूम रही थी संदिग्ध हैरियर गाड़ी

​यह मामला शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र के दुर्गा एनक्लेव का है, जहां का निवासी आर्यन वर्मा टाटा हैरियर गाड़ी से कैंट क्षेत्र के म्यूजियम के पास पहुंचा था। गाड़ी पर सेना से जुड़े महत्वपूर्ण चिह्न लगे थे और सुरक्षा में दो 'कमांडो' तैनात थे। वहां मौजूद रिटायर्ड सैन्य कर्मियों को उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं, जिसकी सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे कर्नल रैंक के अधिकारी की पूछताछ में युवक का फर्जीवाड़ा सामने आ गया।

डॉक्टर बनने की चाहत अधूरी रही तो बन गया 'फर्जी अफसर'

​पूछताछ में सामने आया कि आर्यन वर्मा के पिता उद्यान विभाग में इंस्पेक्टर हैं और मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। आर्यन खुद डॉक्टर बनना चाहता था और उसने इसके लिए दो बार NEET की परीक्षा भी दी थी। परीक्षा में असफल होने के बाद, अपनी अधूरी हसरतों को पूरा करने के लिए उसने फर्जी ब्रिगेडियर बनने का यह खतरनाक षड्यंत्र रच डाला।

बरेली रेंज के सैन्य अधिकारियों ने की पूछताछ, केस दर्ज

​मामले की गंभीरता को देखते हुए बरेली रेंज से सेना के उच्च अधिकारी शाहजहांपुर पहुंचे और पकड़े गए लोगों से घंटों पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक टाटा हैरियर गाड़ी, सेना के फर्जी दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड और नकली पिस्तौल बरामद की है। कोतवाली सदर बाजार में सेना के अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ