मुठभेड़ में बदमाश हुए धराशाई



थाना सिकरारा व थाना मछलीशहर की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय अपराधी के पैर में लगी गोली, घायल/गिरफ्तार, कब्जे से एक देशी तमन्चा .315 बोर एक खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस व 01 मोटर साइकिल बरामद

इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट

जौनपुर: डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री परमानन्द कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सिकरारा यजुवेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह व प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर श्री अशेषनाथ सिंह मय हमराह की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान आज दिनांक 23.03.2024 को समय करीब 23.15 बजे ग्राम मनिकापुर में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा की गयी फायरिंग से एक अपराधी अतुल गौड उर्फ राजा गौड पुत्र लहुरी गौड निवासी भूपियामऊ डिहवा थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ हाल पता भुईधरा बेलसडा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 27 वर्ष को बायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से चोटिल हुआ है तथा मोटर साइकिल से गिरने से शरीर के अन्य हिस्सो में भी चोट आयी है, जिसे तत्काल पुलिस अभिरक्षा में ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है तथा दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है । अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमन्चा.315 बोर, तमंचा में फंसा हुआ 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 मोबाइल वीवो कम्पनी तथा 570 रूपये नगद व एक मोटर साइकिल अपाची बरंग सफेद नं UP62CM8546 बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बारमदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 74/2024 धारा 307/411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकरारा जनपद जौनपुर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अतुल गौड उर्फ राजा गौड पुत्र लहुरी गौड निवासी भूपियामऊ डिहवा थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ हाल पता भुईधरा बेलसडा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 27 वर्ष

बरामदगी का विवरण
एक देशी तमन्चा.315 बोर जिसमें फंसा हुआ खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 मोबाइल वीवो कम्पनी तथा 570 रूपये नगद व एक मोटर साइकिल अपाची बरंग सफेद नं UP62CM8546

आपराधिक इतिहास - अभियुक्त का निम्न आपराधिक इतिहास उपलब्ध है, अन्य अपराधों के बारे में पता लगाया जा रहा है-
1.मु0अ0सं0 178/2022 धारा 379/411 भादवि थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर
2.मु0अ0सं0 0040/2023 धारा 307/411 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
3.मु0अ0सं0 41/2023 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
4.मु0अ0सं0 656/2018 धारा 379/411 भादवि कोतवाली जनपद जौनपुर
5.मु0अ0सं 35/2023 धारा 392/411 भादवि मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
6.मु0अ0सं0 140/2022 धारा 380/411/457 भादवि मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
7.मु0अ0सं0 157/2022 धारा 379/411 भादवि मुगराबादशापुर जनपद जौनपुर
8.मु0अ0सं0 170/2022 धारा 411/413/414/467/468/471 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
9.मु0अ0सं0 212/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द अधि0 थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
10.मु0अ0सं0 279/2022 धारा 379/411 भादवि थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर
11.मु0अ0सं0 169/2022 धारा 379/411 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
12.मु0अ0सं0115/2017 धारा 392/411 भादवि थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ
13.मु0अ0सं0 169/2019 धारा 41/411413/414 भादवि थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ
14.मु0अ0सं0 249/2019 धारा 307 भादवि थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ
15.मु00सं0 251/2019 धारा 3/25/27 आयुद्ध अधि0 थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ
16.मु0अ0सं0 02/2016 धारा 356/411 भादवि थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ
17.मु0अ0सं0 34/2017  धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 व धारा 34/379/392/412/419/420/467/468/471 भादवि थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ
18.मु0अ0सं0 255/2017 धारा 379/411भादवि थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ
19.मु0अ0सं0 1006/2016 धारा 379/411/419/420/467/468/471 भादवि थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ
20.मु0अ0स01208/2015 धारा 356/411 भादवि थाना कोतवाली सिटी जनपद प्रतापगढ
21.मु0अ0सं0 207/2018 धारा 379/411/413/414/420 भादवि थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ
22.मु0अ0सं0 212/2018 धारा 379/411/413/414/420 भादवि थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ
23. 287/2019 धारा 392/411 भादवि थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ

गिरफ्तारी टीम
1. थानाध्यक्ष सिकरारा यजुवेन्द्र कुमार  सिंह थाना सिकरारा जौनपुर । 
2. प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर श्री अशेषनाथ सिंह थाना मछलीशहर जौनपुर।
3. उ0नि0 श्री कश्यप कुमार सिंह व उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह थाना सिकरारा जौनपुर ।
4. कां0 विमलेश यादव, कां0 अंकित कुमार सिंह ,कां0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, कां0 विजेन्द्र गौड कां0 जितेन्द्र कुमार थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
5. का0 नीरज कुमार, का0 धनंजय पाठक थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर ।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ