ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

आधी कीमत से भी कम में मिल रहे लैपटॉप! फेस्टिव सेल में 58% तक डिस्काउंट, गेमिंग मॉडल पर भी बड़ी बचत


Asus फेस्टिव सेल में लैपटॉप पर 58% तक छूट मिल रही है। Vivobook, Zenbook, TUF और ROG मॉडल कम कीमत में खरीदें।

फेस्टिव सीजन से पहले Asus ने अपने लैपटॉप, गेमिंग डिवाइस, टैबलेट और डेस्कटॉप कंप्यूटर पर खास ऑफर्स का ऐलान किया है। Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल में कंपनी के चुनिंदा डिवाइस पर 50% से ज्यादा और अधिकतम 58% तक डिस्काउंट मिल रहा है। Vivobook, Zenbook, TUF Gaming और ROG सीरीज के अलावा टैबलेट पर भी ऑफर दिए जा रहे हैं।

Amazon पर Asus लैपटॉप पर 58% तक छूट

Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान Asus के कई लैपटॉप पर खास डिस्काउंट उपलब्ध है। कंपनी की Vivobook, Zenbook, TUF Gaming और ROG सीरीज के चुनिंदा मॉडल कम कीमत में खरीदे जा सकते हैं। कुछ मॉडल की कीमत उनकी MRP के मुकाबले 50% से भी ज्यादा कम की गई है।

Asus Vivobook 15 में Core 5 120U प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है। इसकी MRP 1,59,990 रुपये है, जबकि सेल में इसे 66,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Vivobook 16 में Core Ultra 5 325 प्रोसेसर और OLED डिस्प्ले मिलता है। इस लैपटॉप की MRP 1,59,990 रुपये है और सेल में इसकी कीमत 94,990 रुपये रखी गई है।

Zenbook सीरीज पर भी बड़ी बचत

Asus Zenbook A14 को 86,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1,22,990 रुपये है। इस मॉडल में Snapdragon X प्रोसेसर के साथ 16GB RAM, 512GB स्टोरेज और OLED डिस्प्ले दिया गया है।

वहीं, Zenbook S14 की MRP 2,12,990 रुपये है और इसे सेल के दौरान 1,34,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

गेमिंग लैपटॉप पर भी ऑफर

गेमिंग लैपटॉप खरीदने वालों के लिए Asus TUF Gaming F16 पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें Core 5 205H प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3050 GPU मिलता है। इसकी MRP 1,94,990 रुपये है, जबकि सेल में कीमत 1,10,990 रुपये है।

Asus ROG Strix G16 में Core Ultra 9 प्रोसेसर, RTX 5070 GPU, 32GB RAM और 1TB स्टोरेज दिया गया है। इसकी MRP 3,71,990 रुपये है और इसे 3,09,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Flipkart Big Billion Days में भी कई मॉडल सस्ते

Flipkart Big Billion Days सेल में भी Asus के कई लैपटॉप पर बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं। Vivobook 15 की कीमत 1,59,990 रुपये से घटकर 66,990 रुपये हो गई है। इसमें Core 5 120U प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है।

Vivobook S16 में Snapdragon X प्रोसेसर, OLED डिस्प्ले, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है। इसकी MRP 1,61,990 रुपये है, जबकि सेल में इसे 80,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

गेमिंग लैपटॉप की बात करें तो TUF F16 में Core 5 205H प्रोसेसर और RTX 3050 GPU मिलता है। इसकी कीमत सेल में 1,10,990 रुपये रखी गई है।

TUF A16 और ROG Strix G16 पर भी ऑफर

2025 TUF A16 में Ryzen 9 प्रोसेसर, RTX 5070 GPU, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज दिया गया है। इसकी MRP 3,05,990 रुपये है, जबकि इसे 2,19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

ROG Strix G16 में Ryzen 9 प्रोसेसर के साथ RTX 5070 Ti GPU, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलता है। इसकी MRP 3,77,990 रुपये है और सेल में यह 2,79,990 रुपये में उपलब्ध है।

Asus टैबलेट पर भी मिल रहा है डिस्काउंट

Asus के Pad T3201 टैबलेट पर भी ऑफर दिया जा रहा है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की MRP 45,990 रुपये है, जबकि सेल में इसे 35,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

नो-कॉस्ट EMI समेत दूसरे ऑफर

कंपनी के अनुसार, इन फेस्टिव सेल के दौरान ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI और अन्य ऑफर्स का लाभ भी मिल सकता है। Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल में Asus के अलग-अलग लैपटॉप, गेमिंग डिवाइस और टैबलेट पर ऑफर उपलब्ध हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ