डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यालय गुरु कमल में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक: डॉ. सुधा यादव
भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यालय गुरुकमल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
गुरुग्राम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि देकर उनके विचारों को याद किया।
गुरुग्राम, 23 जून। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं अखंड भारत के महान पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम जिला कार्यालय गुरुकमल में स्थापित उनकी प्रतिमा पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्या डॉ. सुधा यादव एवं भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने संगठन परिवार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रनिष्ठ जीवन, उनके त्याग, समर्पण एवं अखंड भारत के संकल्प को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। डॉ. सुधा यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने संपूर्ण जीवन को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया। उन्होंने उस समय देशहित को सर्वोपरि रखते हुए ऐसे अनेक निर्णय लिए, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने। विशेषकर जम्मू-कश्मीर में “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका उद्घोष भारतीय राजनीति और राष्ट्रवाद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।
भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति उनके अटूट समर्पण का अमर प्रतीक है। उनके आदर्श एवं विचार आज भी हम सभी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, समर्पण एवं संगठन के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हम सभी को उनके विचारों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देने का दृढ़ संकल्प लेकर श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करनी है।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा गुरुग्राम जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर, प्रदेश प्रशिक्षण विभाग प्रमुख शैलेन्द्र पांडे, जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव, रामबीर भाटी, जिला कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन मित्तल, कार्यालय प्रभारी यादराम जोया, जिला सचिव सचिन देवतवाल, गंगा सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी, सह मीडिया प्रभारी वरुण चौहान, मन की बात जिला संयोजक अजय दुआ, बुद्धजीवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक जसबीर यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।