बरेली के उड़ान ग्लोबल स्कूल में 19-20 जून को राज्य स्तरीय सेस्टोबॉल चैंपियनशिप होगी, 30 टीमें लेंगी हिस्सा।
मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट
फतेहगंज पश्चिमी _ उड़ान ग्लोबल स्कूल में 19 और 20 जून को प्रथम जूनियर एवं चतुर्थ सीनियर स्टेट सेस्टोबॉल चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जाएगा। बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानाचार्या सैहरिश हुसैन ने प्रतियोगिता की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।
एकेडमिक डायरेक्टर सुमित शर्मा, रिजवान अंसारी, अमित कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जूनियर और सीनियर वर्ग की कुल 30 टीमें भाग लेंगी, जिनमें 15 पुरुष और 15 महिला शामिल है।
सभी प्रतिभागी टीमें 18 जून की शाम 5 बजे तक उड़ान ग्लोबल स्कूल परिसर में पहुंच जाएंगी।
सह-आयोजक एवं चेयरपर्सन रिजवान अंसारी, डायरेक्टर अमित कुमार कौशिक तथा प्रधानाचार्या सैहरिश हुसैन ने बताया कि पिछले वर्ष तृतीय सीनियर स्टेट सेस्टोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन मथुरा में हुआ था, जिसमें 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस वर्ष इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर उड़ान ग्लोबल स्कूल, फतेहगंज पश्चिमी, बरेली को मिला है, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
आयोजकों ने जनसामान्य से अपील की कि वे 19 जून से शुरू होने वाली इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और खेल प्रतियोगिता का आनंद लें।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानाचार्या सैहरिश हुसैन, सुमित शर्मा, रिजवान अंसारी, अमित कुमार कौशिक, रवि मौर्य, पवन कश्यप, सत्यम श्रोतिया, कपिल भाटिया, नीलेश राजपूत, सर्वेश सिंह यादव क्रीड़ा प्रमुख गौरव राजपूत तथा विनय सोरेन उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।