₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

'आज मेरी बेटी का पुनर्जन्म हुआ...' PM मोदी को अपशब्द बोलने वाली नाबालिग की मां ने जोड़े हाथ, रोते हुए की यह बड़ी मांग!


पीएम मोदी द्वारा नाबालिग बेटी को माफ करने पर मां भावुक हो गईं। उन्होंने दर्ज FIR वापस लेने और बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की मांग की।

​जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां ने पीएम द्वारा माफ किए जाने पर आभार जताया है। इसे बेटी का 'पुनर्जन्म' बताते हुए उन्होंने दर्ज एफआईआर वापस लेने की गुहार लगाई है। साथ ही, सरकार से अपील की है कि 20 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल और विरोध प्रदर्शनों में जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।

पीएम मोदी की दरियादिली पर भावुक हुई मां

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में नाबालिग लड़की की मां ने प्रधानमंत्री मोदी का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पीएम ने बदला लेने के बजाय एक गंदे और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने वाली बच्ची को माफ करके अपनी महानता दिखाई है। मां ने भावुक होते हुए कहा, "आज मेरी बेटी का जन्मदिन है और पीएम मोदी ने उसे जीवनदान के रूप में सबसे बड़ा उपहार दिया है। आज मेरी बच्ची का पुनर्जन्म हुआ है और उसे सुधरने का एक दूसरा मौका मिला है।"

कैसे शुरू हुआ था पूरा विवाद?

बीते 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में एक विरोध प्रदर्शन हुआ था। इसी प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें रुचिका नाम की यह नाबालिग लड़की पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी कर रही थी। हालांकि, शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर लोगों से संयम बरतने की अपील की थी। उन्होंने अपशब्द कहने वालों को 'गुमराह' बताते हुए कहा था कि इसका जवाब गुस्से या बदले की भावना से नहीं दिया जाना चाहिए।

'मैं शर्मिंदा हूं, मुझे माफ कर दें...'

पीएम मोदी की इस अपील के कुछ ही समय बाद रुचिका का एक माफीनामा वीडियो भी सामने आ गया। खुद को 15 साल की छात्रा बताते हुए उसने अपनी गलती मानी। वीडियो में उसने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी और वहां से प्रदर्शन में पहुंच गई। वहां मौजूद लोगों को देखकर वह भी उनके प्रभाव में आ गई और नारे लगाने लगी। इसे अपनी पहली और आखिरी गलती बताते हुए उसने कहा, "मैंने जो कहा वह माफी के लायक नहीं है। मुझे बहुत शर्म आ रही है, मैं खुद से नजरें नहीं मिला सकती। पूरे देश से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं।"

माफी के बावजूद FIR दर्ज, उम्र पर विवाद

लड़की के माफी मांगने के बाद भी उसके खिलाफ नोएडा में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता का तर्क है कि इन टिप्पणियों से प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंची है और इससे शांति भंग होने की आशंका थी। इसके बाद नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज कर मामला नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने को ट्रांसफर कर दिया।



​दूसरी तरफ, मां का दावा है कि एफआईआर में उनकी बेटी की उम्र गलत तरीके से 25 साल लिखवाई गई है, जबकि वह 15 साल की नाबालिग है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि बच्चों का फायदा उठाने वाले लोगों पर नकेल कसी जाए और 20 साल से कम उम्र के बच्चों के फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने पर प्रतिबंध लगे, ताकि वे सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दे सकें।

​साभार: पीटीआई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ