ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

डॉक्टर की लापरवाही से महिला की हुई मौत, न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिट हुआ सील



फतेहगंज पश्चिमी में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत मामले में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई, न्यू लाइफ लाइन अस्पताल सील।

मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट 
  
फतेहगंज पश्चिमी _ ठिरिया खेतल गांव की महीला की (प्रसव) डिलीवरी के दौरान मौत के मामले में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। खिरका सीएचसी प्रभारी संचित शर्मा ने लापरवाही की रिपोर्ट पुलिस को भेज दी है। साथ ही कस्बे के शाही रोड स्थित न्यू लाइफ लाइन अस्पताल को स्थायी रूप से सील कर दोषी पाए जाने की रिपोर्ट चस्पा कर दी गई है। ठिरिया खेतल निवासी रामप्रकाश की पत्नी राजकुमारी (30) की 8 जून को शाही रोड स्थित न्यू लाइफ लाइन अस्पताल में (प्रसव) डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट न आने के कारण केस दर्ज नहीं हुआ था। 



बुधवार को सीएचसी प्रभारी संचित शर्मा ने डॉक्टर की लापरवाही से मौत होने की रिपोर्ट पुलिस व पीड़ित को भेजी। रिपोर्ट के मुताबिक प्रसव सर्जन डॉ. रफीक ने किया, जबकि रजिस्ट्रेशन में सर्जन प्रदीप कुमार दर्ज है। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल 2026 को ही समाप्त हो चुका था। इसके अलावा रेफर किए गए बरेली के अतुल चारु अस्पताल और न्यू लाइफ लाइन अस्पताल के बयानों में भी भिन्नता है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ