जौनपुर: नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष का हुआ स्वागत



रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी (ब्यूरो चीफ)

मछलीशहर(जौनपुर)...स्थानीय विधानसभा स्थित भाजपा बेलवा मंडल की नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष का बेलवा बाजार स्थित भोलानाथ शान्ति निकेतन इंटर कालेज में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।



भाजपा संगठन इस समय आगामी विधानसभा चुनाव को देखते  हुए सभी मोर्चो के पदाधिकारियों का चयन कर रही है। इसी क्रम में बेलवा मंडल से महिला मोर्चा की अध्यक्ष याकूतपुर निवासी अर्चना पाण्डेय को बनाया गया है।उनकी नियुक्ति से भाजपा बेलवा मंडल के कार्यकर्ता काफी गदगद है।मंडल की तरफ से नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का स्वागत समारोह बेलवा बाजार के उक्त विद्यालय में रखा गया।जिसमे वक्ता के रूप में जिला कार्यसमिति के सदस्य राजकृष्न शर्मा,पूर्व मंडल महामंत्री इंद्रेश तिवारी,संजीव गुप्ता,सरोज सिंह ने अर्चना पाण्डेय की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलने की बात कही।इस  अवसर पर रवीन्द्र मिश्र,सरोज सिंह,विशाल सेठ,सचिंद्र दुबे,आलोक पाठक सहित मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अम्बरीष सिंह व संचालन मंडल महामंत्री संजय पाठक ने किया।अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ