₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

जौनपुर: टीकाकरण कार्य मे लगी नर्स ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फाँसी, हुई मौत



रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी (ब्यूरो चीफ)

एक वर्ष पूर्व सीएचसी में हुई थी तैनाती

मछलीशहर जौनपुर 6 सितंबर:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात नर्स ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने किराए के कमरे में फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। कोतवाली पुलिस नर्स का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
    
बलिया जिले के थाना रसड़ा अन्तर्गत मुस्तफाबाद गाव निवासी अनिता यादव 28 वर्ष की एक वर्ष पूर्व मछलीशहर सीएचसी में संविदा पर नर्स के पद पर तैनाती हुई थी। मृतक नर्स सीएचसी में टीकाकरण का कार्य करती थी। वह सीएचसी के बगल चूँगी चौराहे पर एक मकान में अपनी माँ के साथ किराए के कमरे में रहती थी। माता तीन माह पूर्व घर चली गई थी। अनिता भी शनिवार को घर चली गई थी। रविवार देर साँय अपने घर बलिया से वापस आयी थी। अपने कमरे चली गई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात नर्स के किसी सहयोगी ने 112 नंबर पर अनिता के फांसी लगाने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज सकलदीप सिंह ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वह रस्सी कूद वाली इलास्टिक रस्सी के सहारे पंखे पर फांसी पर झूल रही थी। पुलिस कर्मियों ने अन्य लोगों की सहायता से अनिता के शव को नीचे उतरवाया। देर रात ही घटना की जानकारी पुलिस परिजनों को दे दी। सुबह कोतवाली पहुँची मृतका की माँ जमलावती ने उसकी किसी से कोई रंजिश नही होने की बात बताई। पुलिस ने मृतका के कमरे की पूरी तलाशी ली कोई सोसाइड नोट भी नही मिला। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडे ने बताया मृतक नर्स का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नर्स ने किन कारणों से फांसी लगाई अभी इसकी जानकारी नही है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नही मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ