ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

Venezuela Earthquake: भूकंप आने से कुछ सेकंड पहले Google ने भेजा अलर्ट! जानिए आपके फोन में कैसे काम करता है यह सिस्टम



Venezuela Earthquake के दौरान Google Alert चर्चा में। जानिए Android Earthquake Alerts System कैसे काम करता है।

वेनेजुएला में भूकंप से पहले कई यूजर्स को मिला Google Alert

वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। कई यूजर्स ने दावा किया कि उन्हें भूकंप के झटके महसूस होने से कुछ सेकंड पहले ही Google की ओर से Earthquake Alert मिला था। इस अलर्ट ने लोगों का ध्यान एक बार फिर Google के Android Earthquake Alerts System की ओर खींचा है, जो संभावित भूकंप का पता लगाकर पहले से चेतावनी देने का काम करता है।

करोड़ों Android फोन मिलकर कैसे बनाते हैं भूकंप अलर्ट सिस्टम?

Google का Android Earthquake Alerts System स्मार्टफोन में मौजूद एक्सेलेरोमीटर (Accelerometer) सेंसर की मदद से काम करता है। यह वही सेंसर है जो फोन की स्क्रीन को ऑटो-रोटेट करता है, लेकिन इसके जरिए कंपन (Vibration) का भी पता लगाया जा सकता है।

जब किसी क्षेत्र में मौजूद Android फोन असामान्य कंपन महसूस करते हैं, तो वे Google के सर्वर को एक सिग्नल भेजते हैं। इसके साथ अनुमानित लोकेशन की जानकारी भी साझा होती है। Google का सिस्टम एक ही इलाके के कई स्मार्टफोन से मिले डेटा का विश्लेषण करता है। यदि बड़ी संख्या में फोन एक जैसे कंपन दर्ज करते हैं, तो सिस्टम इसे संभावित भूकंप मानते हुए प्रभावित क्षेत्र के यूजर्स को कुछ सेकंड पहले अलर्ट भेज देता है।

Google के अनुसार, दुनिया भर में 2 अरब से अधिक Android डिवाइस इस नेटवर्क का हिस्सा हैं। यही वजह है कि इसे दुनिया के सबसे बड़े डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्मोग्राफ नेटवर्क में से एक माना जाता है।

Android और iPhone में ऐसे ऑन करें Earthquake Alert

अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो Settings में जाकर Search Bar में Earthquake Alerts लिखकर सर्च करें। यदि यह विकल्प उपलब्ध है और बंद है, तो इसे ऑन कर दें।

iPhone यूजर्स Settings में जाकर Notifications पर टैप करें और नीचे Government Alerts सेक्शन में उपलब्ध संबंधित अलर्ट विकल्प को सक्षम कर सकते हैं। इससे आपातकालीन स्थिति में सरकारी चेतावनियां और समर्थित क्षेत्रों में भूकंप से जुड़े अलर्ट प्राप्त किए जा सकते हैं।

हालांकि, यह समझना जरूरी है कि Google का यह सिस्टम भूकंप की भविष्यवाणी नहीं करता। यह केवल शुरुआती कंपन (P-Waves) को पहचानकर मुख्य झटकों (S-Waves) के पहुंचने से कुछ सेकंड पहले चेतावनी जारी करने की कोशिश करता है। यही कुछ सेकंड लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने या जरूरी सावधानी बरतने का अवसर दे सकते हैं।


साभार: टीवी9 डिजिटल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ