बरेली में राम प्रसाद बिस्मिल की 129वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने उनके योगदान को याद कर श्रद्धांजलि दी।
इरफान हुसैन की रिपोर्ट
बिस्मिल की जयंती पर हुई विचार गोष्ठी
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को आजादी के महानायक क्रांतिकारी अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की 129 वीं जयंती पर उनकी याद में एक विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में किया गया। जयंती समारोह का प्रारंभ बिस्मिल जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने बिस्मिल को वीर पराक्रमी,निष्ठावान देशभक्त बताया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि बिस्मिल आजादी के अमर नायक थे। उन्हें जन्मोजन्म याद किया जाता रहेगा। मंजू लता,प्रकाश चंद्र सक्सेना,निर्भय सक्सेना,विजय कपूर,डी.डी.शर्मा,जितेंद्र सक्सेना और अरुणा सिन्हा ने विचार रखे। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।