ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

होर्मुज में ऑयल शिप पर हमले में देवरिया के युवक की मौत, 7 महीने पहले सिंगापुर कमाने गया था; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


ओमान तट के पास जहाज पर हुए हमले में देवरिया के शिवानंद चौरसिया की मौत। परिवार ने सहायता और नौकरी की मांग की।

देवरिया के युवक की जहाज पर हमले में मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया की ओमान तट के पास एक व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले में मौत हो गई। शिवानंद सिंगापुर की एक शिपिंग कंपनी में वेल्डर के रूप में कार्यरत थे और करीब सात महीने पहले नौकरी के लिए घर से गए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।

छोटे भाई को मिली थी सबसे पहले सूचना

जानकारी के अनुसार, शिवानंद जिस पोत पर कार्यरत थे वह होर्मुज क्षेत्र के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान जहाज पर हमला हुआ, जिसमें उनकी जान चली गई। घटना की जानकारी सबसे पहले दुबई में कार्यरत उनके छोटे भाई रामप्रवेश चौरसिया को मिली। गुरुवार सुबह उन्होंने मोबाइल फोन के जरिए परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दी। बाद में जिला प्रशासन ने भी परिजनों को घटना की पुष्टि की। खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और परिजन सदमे में आ गए।

पत्नी और दो छोटे बच्चों का सहारा छिना

शिवानंद चौरसिया परिवार के बड़े बेटे थे। उनके परिवार में पिता रामजी चौरसिया, माता कलावती देवी, पत्नी सुशीला, पांच वर्षीय पुत्र राजवीर और दो वर्षीय पुत्री वानिका हैं। घटना की खबर फैलते ही गांव और आसपास के लोग उनके घर पहुंचने लगे। तहसील प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने सरकार से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि पत्नी और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ