ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी की मासिक बैठक हुई संपन्न




फतेहगंज पश्चिमी _ आज  28 जून दिन रविवार को शाम लगभग 5  बजे  कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के निकट नेशनल हाईवे, उनासी चौराहे के पास पूर्व सैनिक सुनील सिंह के ढाबा पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी की मासिक (बैठक) मीटिंग हुई। 
जानकारी के अनुसार एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनने के बाद के आज 28 जून रविवार को मासिक मीटिंग की गई। 
कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह एवं उपाध्यक्ष प्रवीन सिंह ने मासिक मीटिंग में शामिल हुए सभी आर्मी और मिलिट्री जवानों का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।                   
मासिक मीटिंग में कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह एवं कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवीन सिंह ने आगामी 15 अगस्त तैयारी को लेकर सभी लोगों से विचार विमर्श किया। और सभी लोगों से एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होने एवं आपस में कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। और कहा कि हमें किसी के धर्म के बारे में बुराई नहीं करनी चाहिए, सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहे। मीटिंग के दौरान सूबेदार केपी सिंह, हवलदार जसपाल सिंह आदि जवानों ने सदस्यता ग्रहण की। कमेटी के नए मेंबर एवं सदस्य बनने पर बैठक में मौजूद सभी लोगों ने बधाई दी। पूर्व आर्मी मिलिट्री ऑफिसर, वरिष्ठ संरक्षण कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, एवं वरिष्ठ संरक्षण डॉक्टर कैप्टन आर भारद्वाज और पूर्व रिटायर ऑफिसर वीपी सिंह ने आर्मी और मिलिट्री जवानों  और उनके परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। 


फतेहगंज पश्चिमी में एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कमेटी की बैठक में 15 अगस्त की तैयारियों पर चर्चा हुई।

मीटिंग में  वरिष्ठ संरक्षक कैप्टन डॉक्टर आरके भारद्वाज, आर्मी के पूर्व रिटायर ऑफिसर वीपी सिंह, कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीन सिंह, मीडिया प्रभारी धीरेंद्र पाल सिंह, सूबेदार मेजर राम सिंह, गंगाराम मौर्य, हरीराज सिंह, एसपी शर्मा, राममूर्ति लाल शर्मा, केपी सिंह, इरशाद खान, भूपराम मौर्य, नवल किशोर, मुनेश सिंह, राम आसरे, प्रेमपाल मौर्य, शंकर लाल, सत्यपाल शर्मा, क्षेत्रपाल, खेम बहादुर सिंह, तुलाराम मौर्य, जोगिंदर सिंह, विनीत सिंह आदि लोग मीटिंग में शामिल रहे।

रिपोर्ट - मुदित प्रताप सिंह/ बरेली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ