बरेली में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की जिला बैठक में गांव-गांव हनुमान चालीसा केंद्र बनाने और संगठन विस्तार पर जोर दिया गया।
बरेली। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत रविवार को खड़ौआ स्थित शिव ज्ञान डिग्री कॉलेज, थाना सीबीगंज में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अर्पित भामाशाह एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को संगठित, जागरूक एवं संस्कारवान बनाने के लिए प्रत्येक गांव में साप्ताहिक सामूहिक हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन सामूहिक रूप से एकत्र होकर हनुमान चालीसा का पाठ तथा सनातन संस्कृति पर चिंतन-मनन किया जाना चाहिए, जिससे समाज में एकता और जागरूकता का वातावरण बने।
जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक गांव में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित कराने का संकल्प लेने का आह्वान किया तथा संगठन के विस्तार के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आग्रह किया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री हरीश कुमार कोरी ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज के हितों की रक्षा एवं सामाजिक समरसता के लिए संगठित होकर कार्य करना आवश्यक है।
बैठक का संचालन राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज को जातियों में विभाजित करने के बजाय आपसी भाईचारे और संगठन की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी कैफे या अन्य स्थान के माध्यम से किसी भी प्रकार की अवैध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।
बैठक में प्रदेश मंत्री अर्पित भामाशाह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार, जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार, जिला महामंत्री हरीश कुमार कोरी, जिला मीडिया प्रभारी विजय मौर्य,डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, गौरव शर्मा, सौरभ शर्मा जिला मंत्री , विजय, शिवा सहित लगभग 170 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - मुदित प्रताप सिंह/ बरेली


0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।