न्यूज़ फ़्लैश

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

मछलीशहर में होटल पर छापा, कथित देह व्यापार का भंडाफोड़; 08 हिरासत में, होटल संचालक की भूमिका संदिग्ध




जौनपुर के मछलीशहर में होटल आयुष पर पुलिस छापा, कथित देह व्यापार मामले में 8 युवक-युवतियां हिरासत में।

इन्द्रेश तिवारी की रिपोर्ट 

मछलीशहर जौनपुर। मछलीशहर कस्बे के इलाहाबाद रोड स्थित खजुरहट गांव में रविवार को पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे कथित अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान होटल से 08 युवक-युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खजुरहट स्थित होटल आयुष को लेकर काफी समय से स्थानीय लोगों द्वारा अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें की जा रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने गोपनीय जांच कराई, जिसके बाद रविवार को नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव की मौजूदगी में पुलिस टीम ने होटल पर अचानक छापा मारा।
छापेमारी के दौरान होटल के विभिन्न कमरों से युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिलीं, जिन्हें तत्काल हिरासत में लेकर मछलीशहर कोतवाली लाया गया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है तथा उनके दस्तावेजों एवं होटल के रजिस्टर की भी जांच की जा रही है।

मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। रविवार को हुई छापेमारी के बाद लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई की सराहना की।
वहीं पुलिस होटल संचालक की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है। यदि जांच में होटल प्रबंधन की संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ