न्यूज़ फ़्लैश

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय गुरु कमल में आयोजित हुई मासिक संगठनात्मक बैठक



पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति: भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी

जिला, मंडल, बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर तक बैठकों को समयबद्ध तरीके से करने पर जोर: सर्वप्रिय त्यागी

भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से हुई विस्तृत चर्चा- सर्वप्रिय त्यागी

भाजपा गुरुग्राम की संगठनात्मक बैठक में सर्वप्रिय त्यागी ने प्रशिक्षण महाभियान और बूथ मजबूती पर दिया जोर।

विशेष संवाददाता भावेश की रिपोर्ट 

गुरुग्राम, 11 मई, भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय गुरु कमल में गुरुग्राम जिले के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों, विभाग एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बीते महीने में हुए संगठनात्मक कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्य रूप से आगामी 30 एवं 31 मई को आयोजित होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यशाला की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यशाला संगठन को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के लिए प्रदेश स्तर से वक्ताओं का चयन भी तय कर दिया गया है तथा सभी कार्यकर्ताओं को समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

इस बैठक में प्रत्येक बूथ पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को सामूहिक रूप से सुनने तथा उसकी उपस्थिति एवं गतिविधियों को सरल एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।

इसके अतिरिक्त संगठनात्मक बैठकों को नियमित एवं समयबद्ध रूप से आयोजित करने पर भी विशेष बल दिया गया। सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह 1 से 7 तारीख के बीच मंडल कार्यसमिति की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। वहीं 7 से 10 तारीख तक जिला पदाधिकारियों की बैठक तथा 15 तारीख तक बीएलए-2, बूथ एवं शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन देश का सबसे अनुशासित एवं सक्रिय संगठन है और संगठन की मजबूती का आधार नियमित संवाद, प्रशिक्षण एवं बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। 

आज की इस मासिक संगठनात्मक बैठक में जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव, अलीशा तोमर, कुलदीप यादव, हितेश भारद्वाज, पूनम भटनागर, जिला सचिव राखी मित्तल, निधि मल्होत्रा, जिला कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन मित्तल, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक अजय दुआ, मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी, सह मीडिया प्रभारी वरुण चौहान, पीयूष सैनी, राजन चौहान, जिला कार्यालय प्रभारी यादराम जोया एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ