बड़ी खबरें

Recent/hot-post

सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने राजनीतिक संस्कारों की सभी सीमाएं लांघीं : सर्वप्रिय त्यागी



सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी लोकतंत्र की मर्यादा पर हमला : भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान देश की जनता का अपमान : सर्वप्रिय त्यागी

सपा नेताओं की भाषा में झलकती है हताशा और निराशा : सर्वप्रिय त्यागी

सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की पीएम मोदी पर टिप्पणी पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

विशेष संवाददाता भावेश की रिपोर्ट

गुरुग्राम, 12 मई, हमीरपुर-महोबा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी पर भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र, संवैधानिक मर्यादाओं और देश की जनता का अपमान बताया है।

ये भी पढ़ें: भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय गुरु कमल में आयोजित हुई मासिक संगठनात्मक बैठक


सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं की लगातार गिरती राजनीतिक भाषा यह दर्शाती है कि उनके पास जनहित, विकास और राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जिस प्रकार वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, उससे विपक्ष पूरी तरह बौखला गया है और अब व्यक्तिगत टिप्पणियों पर उतर आया है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ईमानदार, राष्ट्रवादी और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता के रूप में देखती है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के सांसद की यह अमर्यादित व्यक्तिगत टिप्पणी करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाली है। लोकतंत्र में वैचारिक विरोध स्वीकार्य है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में उचित नहीं कहा जा सकता।

ये भी पढ़ें: जंग का खतरा बढ़ा तो पीएम मोदी ने की बड़ी अपील!


भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने समाजवादी पार्टी नेतृत्व से मांग की कि वह तत्काल उक्त सांसद के बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और भविष्य में अपने नेताओं को संयमित भाषा का प्रयोग करने की सीख दे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस प्रकार की ओछी राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब देंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ