गुरुग्राम में भानु सहरावत संग सैकड़ों युवाओं ने भाजपा जॉइन की, सर्वप्रिय त्यागी बोले- विकसित भारत में युवा निभाएंगे अहम भूमिका
विशेष संवाददाता भावेश की रिपोर्ट
गुरुग्राम 29 अप्रैल। भाजपा जिला कार्यालय गुरु कमल में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सुखराली गांव के रहने वाले प्रमुख समाजसेवी नरेश सहरावत के बेटे भानु सहरावत ने सैकड़ों युवा साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी युवा कार्यकर्ताओं का भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। युवा शक्ति के भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्या एवं पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। डॉ. सुधा यादव ने कहा कि युवा शक्ति देश का उज्जवल भविष्य है उन्हें अपनी शक्ति का सदुपयोग करके नरेंद्र मोदी जी के विकसित राष्ट्र के संकल्प को सार्थक करने में अपना योगदान देना है।
भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि
यह अवसर युवाओं के बढ़ते राजनीतिक विश्वास और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी का प्रतीक हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की युवा शक्ति का विशेष जुड़ाव देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित है। इसके साथ-साथ हरियाणा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व एवं विकासोन्मुखी कार्यों के प्रति युवाओं का बढ़ता विश्वास भी इस सहभागिता में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता हैं। भाजपा सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत भानु सहरावत ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर इस परिवार का हिस्सा बना हूँ। यह केवल सदस्यता नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है उससे प्रेरित होकर मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ संगठन को सशक्त बनाने का कार्य करूंगा।
भाजपा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के अवसर पर जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप यादव, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित शर्मा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।