भाजपा गुरुग्राम की अहम बैठक, जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने पदाधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश



गुरुग्राम में भाजपा की अहम बैठक, सर्वप्रिय त्यागी ने संगठन मजबूत करने और मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।


गुरुग्राम 21 अप्रैल, आज भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम के निमित जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक  आयोजित की गई।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गहन चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

बैठक में विशेष रूप से आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफल बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। साथ ही, ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साझा किए गए विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अजीत यादव,  मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष पूनम भटनागर, अलीशा तोमर, हितेश भारद्वाज, जयवीर यादव, कुलदीप यादव, जिला कार्यालय प्रभारी यादराम जोया, जिला कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन मित्तल, जिला सचिव निधि मल्होत्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ