पदम विभूषित जगदगुरु रामभद्राचार्य को मिला वर्ल्ड ह्यूमैनिटी पार्लियामेंट एवार्ड

संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा परम पूज्य गुरुदेव जी को दिया गया एवार्ड



सयुक्त राज्य अमेरिका की तरफ से प्राईड आफ सनातन एवार्ड प्रदान किया गया

गुरुजी के गृह जनपद में हर्षोल्लास का माहौल

रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी

शचीपुरम,जौनपुर: जनपद  के गौरव, शचीपुरम, सुजानगंज के लाल, विश्व प्रसिद्ध महान संत, परम पूज्य जगदगुरु रामभद्राचार्य जी (पूर्वाश्रम नाम आचार्य गिरिधर जी) आज पूरे विश्व में क्षेत्र, जिला, राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं।  हमारे देश भारत को विश्व गुरु बनाने में हमारे देश के संतों, ऋषि, मुनियों का सदैव ही योगदान रहा है इसी क्रम मे वर्तमान समय के महान संत, पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज, श्रीचित्रकूट तुलसीपीठाधीश्वर  को उनके "वसुधैव कुटुम्बकम"  विचारधारा,  अद्भुत  प्रतिभा के कारण, उनका  दिब्यांगो के प्रति विशेष प्रेम व  दिब्यांगो की उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय की संस्थापना,  रोजगार व  पुनर्वास  के लिए  किये गए कार्य सराहनीय है। इन्ही महान कार्य को देखते हुए वर्ल्ड  हयूमिनिटी पार्लियामेंट संयुक्त राज्य अमेरिका के द्वारा  2023 का " प्राइड ऑफ सनातन"  विश्व प्रसिद्ध पुरस्कार से विभूषित किया है। यह पूज्य जगदगुरु जी की  आशुकवि क्षमता है।आपके  रचनात्मक कार्यों में  पठन -पाठन करते रहते हैं। आपने अपनी क्षमता से ही  अनेकों महान ग्रंथों  की रचना की है। वेद शास्त्र, पुराण के महान ज्ञाता है। अपने वर्तमान समय तक 225 ग्रंथों का प्रणयन, लेखन किया है। भारत में सामाजिक, धार्मिक, धर्म, संस्कृति के प्रचार- प्रसार में लाखों करोडों भक्तों को मार्ग दर्शन, प्रेरणा मिलता है। आज यह पुरस्कार श्री सालासर बालाजी मंदिर चुरु, राजस्थान में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन आपके जन्मदिन के शुभ अवसर पर  राघव परिवार के लाखों भक्तों  के  समक्ष  प्रमाण पत्र,  पुरस्कार दिया गया।  इस महान उपलब्धि पर आपके पैतृक गांव शचीपुरम मे भी  हषोल्लास  है।  बधाई देने वाले लोगों मे क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों मे  कुलसचिव रमापति मिश्रा , जनार्दन मिश्रा, चंद्रकांत मिश्रा, आचार्य दिनेश ज्योतिषी,  ओमप्रकाश मिश्रा, पीआरओ एस०पी० मिश्रा,  आनंद मिश्रा ,संतोष मिश्रा, मुकुंद सिंह, डा०अरुण सिंह, उमाशंकर सिंह, जज,  डा०.विनय त्रिपाठी, डा० प्रमोद के सिंह आदि ने  पूज्य गुरुदेव जी को हार्दिक बधाई ,शुभकामनाएं दीं। उक्त आशय की जानकारी पीआरओ एस० पी० मिश्रा ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ