ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

​माथे पर तिलक, हाथ में कलावा... 'राज गुप्ता' बनकर कय्यूम ने रचाई शादी, सच सामने आया तो दी टुकड़े-टुकड़े करने की खौफनाक धमकी!



बरेली में राज गुप्ता बनकर कय्यूम ने की शादी, अब टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव। जानें पूरा मामला।

उत्तर प्रदेश के बरेली में लव जिहाद और धोखेबाज़ी का एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। सीबीगंज इलाके की एक युवती ने आरोप लगाया है कि गुरुग्राम में नौकरी के दौरान 'राज गुप्ता' नाम के एक युवक ने तिलक लगाकर और कलावा पहनकर खुद को हिंदू बताया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के बाद युवती को पता चला कि वह हिंदू राज नहीं, बल्कि कय्यूम है। अब आरोपी और उसका परिवार पीड़िता पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसे 'टुकड़े-टुकड़े' करने की खौफनाक धमकियां दी जा रही हैं। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

तिलक-कलावा और मंदिर के फेरे: ऐसे बुना 'राज' ने धोखे का जाल

पीड़िता ने बताया कि साल 2023 में वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करती थी। वहीं उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने खुद को इंजीनियर बताते हुए अपना नाम राज गुप्ता बताया। खुद को पक्का हिंदू साबित करने के लिए वह माथे पर तिलक लगाता था, हाथ में कलावा पहनता था और नियमित रूप से मंदिर जाता था।
इस दिखावे के जाल में फंसकर युवती उस पर भरोसा करने लगी। मार्च 2024 में आरोपी बरेली आया और युवती को रामपुर हाईवे के एक होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने गुरुग्राम के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी भी कर ली, ताकि युवती को कोई शक न हो।

"शादी तो बस एक मज़ाक थी..." गाजियाबाद के फ्लैट में खुला खौफनाक राज

शादी के बाद जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए, तो आरोपी का भाई अकरम सैफी दोनों को गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित एक फ्लैट में ले गया। वहां पहुंचते ही पीड़िता की दुनिया उजड़ गई। उससे कहा गया कि यह शादी सिर्फ एक मज़ाक थी। पीड़िता का आरोप है कि वहां आरोपी के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर कय्यूम ने चाकू की नोक पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
इसी खौफनाक मंजर के बीच युवती के सामने यह सच आया कि जिसे वह 'राज गुप्ता' समझ रही थी, उसका असली नाम कय्यूम है और वह मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता है।

बेटी के जन्म के बाद बढ़ा टॉर्चर, अब 'टुकड़े-टुकड़े' करने की धमकी

फरवरी 2025 में पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद कय्यूम और उसके परिवार का असली चेहरा पूरी तरह सामने आ गया। पीड़िता पर लगातार मुस्लिम धर्म अपनाने (धर्मांतरण) का दबाव बनाया जाने लगा। इनकार करने पर उसे कमरे में अकेला छोड़ दिया गया।
युवती का आरोप है कि कय्यूम सीबीगंज में उसके किराए के कमरे पर आकर मारपीट करता था। दूसरी बार गर्भवती होने पर उसे धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी गई। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने उसे मुंह बंद रखने के लिए "टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देने" की धमकी दी। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने बरेली एसएसपी अनुराग आर्य से लिखित शिकायत की है, जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीगंज पुलिस को तुरंत जांच और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ