बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट
जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ भिटौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी, मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा। थाना पुलिस ने बताया सुबह 9 बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात का शव दिखा, तो राहगीरों ने सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी देंवेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की तलासी ली तो पहचान के लिए कोई आई डी प्रूफ नही मिला, मृतक की उम्र लगभग 22 वर्ष के आसपास बताई जा रही है पुलिस ने लोगों से पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नही हो सकी। लोगों ने ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। मृतक नीली काली जीन्स खाकी बनियान नेकर छींट दार मौजे पहने था।



0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।