PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

बरेली: दो घंटों में चोरों ने अलमारी लॉकर के तोड़े ताले, 16 तोला सोना तीन लाख कैश उड़ाया




बरेली से संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

बरेली। शुक्रवार शाम ढलते ही चोरों ने सिल्वर स्टेट कॉलोनी में एक रिटायर्ड पेट्रोलियम कर्मचारी के घर के ताले तोड़ दिये। अलमारी बेड के लाकर ताले तोड़कर चोर 16 तोला सोना और तीन लाख कैश चोरी कर ले गये। मामले की सूचना पर एसपी सिटी सीओ फॉरेंसिक टीम ने चोरी का जायजा लिया। थाना इज्जतनगर में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

महानगर के पास सिल्वर स्टेट कॉलोनी के रहने वाले हरीश सिंह बिष्ट रिटायर्ड भारत पैट्रोलियम में फील्ड ऑफीसर हैं।  उनके बेटे बिशन सिंह बिष्ट और महेश सिंह बिष्ट नोएडा में प्राइवेट जॉब करते हैं। सिल्वर स्टेट के मकान नंबर 76 में पत्नी हेमा बिष्ट के साथ रहते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी। शाम को स्टेडियम रोड पर एक डॉक्टर के पास लेकर गए थे। पत्नी को दिखाने के बाद लौटने में उन्हें समय लग गया। घर पहुंचे तो उनके घर के ताले टूटे पड़े थे। चोरों ने घर के अंदर अलमारी के ताले तोड़ दिए। बेड की रैक और लाकर तोड़ दिये। 

चोर घर से  तीन लाख कैश, 16 तोला सोने के जेवर चोरी कर ले गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं लगा है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि रेकी करने के बाद चोरी की गई है। चोरों को जानकारी थी कि वह कुछ देर के लिए घर से बाहर गए हैं। इसी दौरान ताले तोड़कर घटना को अंजाम दे दिया।

हरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि सिल्वर स्टेट कॉलोनी गेट पर 24 घंटे गार्ड रहता है। वह शुक्रवार को गार्ड को सूचना देकर पत्नी के साथ गए थे। जबकि उनके घर से कॉलोनी के गेट की दूरी डेढ़ सौ मीटर है। लेकिन गार्ड को चोरी की भनक नहीं लगी। पुलिस ने गार्ड और बिष्ट के घर आने वाली नौकरानी से भी पूछताछ की है।
 
हरीश सिंह बिष्ट के घर के आस-पास सीसीटीवी नहीं लगे हैं। इस वजह से पुलिस को उसकी फुटेज नहीं मिल सकी। सिल्वर स्टेट कॉलोनी गेट पर सीसीटीवी लगे हैं। उन्हें पुलिस चेक कर रही है। लेकिन चोरों का अभी तक कुछ पता नहीं लगा है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि कॉलोनी के सभी एंट्री प्वाइंट के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ