PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

बरेली में महिला सिपाही की मोहब्बत को लेकर थाने में चली गोली, कॉन्स्टेबल बोली सोशल मीडिया से फोटो और वीडियो हटाये जाएं



बरेली से संवाददाता मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

बहेड़ी थाने में जिस महिला सिपाही की मोहब्बत को लेकर गोली चली थी, उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में महिला सिपाही ने कहा है कि सोशल मीडिया पर उसे बेवजह बदनाम किया जा रहा है। उसके फोटो और वीडियो वहां से हटाये जाएं। पूरे मामले की रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गई है। इसके जरिए सोशल मीडिया पर महिला सिपाही की तस्वीरें और वीडियो अपलोड करने वालों के नाम चिह्नित किए जा रहे हैं। उसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इधर, महिला सिपाही की मोहब्बत में थाने में फायरिंग की घटना से सोशल मीडिया से लेकर पूरे प्रदेश भर में हल्ला मचा है। समाजवादी पार्टी ने भी ट्वीट कर पुलिस को घेरने की कोशिश की है।

रविवार को बहेड़ी थाने में महिला सिपाही से मोहब्बत को लेकर सिपाही मोनू ने दरोगा की पिस्टल से गोली चला दी थी। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने इंस्पेक्टर बहेड़ी सत्येंद्र सिंह भड़ाना, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, सिपाही मनु, योगेश और मनोज को सस्पेंड कर दिया था। इस पूरे मामले में विभागीय जांच भी की जा रही है।

बहेड़ी के रहने वाले यूट्यूबर और मुबारक अली समेत कई लोगों ने महिला सिपाही की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। महिला सिपाही की शॉपिंग मॉल में सिविल ड्रेस की फोटो और वर्दी वाली फोटो के साथ एक वीडियो बनाई गई है। ए गोरी ए गोली चल जावेगी... गाने के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया। कहा कि मोहब्बत में तमंचे कट्टे चाहिए तो यूपी में आएं। एसएसपी ने उनकी खबर को लेकर ट्वीट किया और उसे गैर जिम्मेदाराना रवैया बताया।

प्रदेश भर से महिला सिपाही के पास कॉल आने लगे। जिस पर उसने मामले की शिकायत अपने अधिकारियों से की। इसके बाद महिला सिपाही की ओर से अज्ञात के खिलाफ मानहानि, अभद्रता और सोशल मीडिया पर बदनाम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला सिपाही ने मांग की है कि उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया से हटाये जाएं। इससे उसकी बदनामी हो रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर महिला सिपाही के फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले की जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ