PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

अंधविश्वास: माता मंदिर में बीवी ने मत्था टेका, उधर पति ने जीभ काटकर देवी को चढ़ा दी, धाम में मचा हड़कंप, हालत नाज़ुक




यूपी के कौशांबी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक श्रद्धालु ने अंधविश्वास में पड़कर अपनी ही जीभ काटकर शीतला माता मंदिर में चढ़ा दी। जीभ कटते ही श्रद्धालु खून से लहूलुहान हो गया और छटपटाकर जमीन पर गिर पड़ा। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हालत चिंताजनक बताई जा रही है। परंपरा विरुद्ध इस घटना से धाम में हड़कंप मचा रहा। क्षेत्र में चर्चा है कि श्रद्धालु ने मन्नत मांग रखी थी। मन्नत पूरी हुई तो उसने अपनी जीभ को माता के चरणों में चढ़ा दिया। हालांकि पत्नी को मन्नत जैसी किसी बात की जानकारी ही नहीं है। 

पश्चिमशरीरा क्षेत्र के पूरबशरीरा गांव का संपत (40) पुत्र दुर्गा प्रसाद किसानी करता है। शनिवार सुबह वह अपनी पत्नी बन्नो देवी के साथ शक्तिपीठ कड़ा धाम पहुंचा। दंपती ने कुबरी घाट पर गंगा स्नान किया। इसके बाद मुख्य मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन के बाद सीढ़ियों पर पहुंचकर दोनों ने माथा टेका। पत्नी माथा टेके हुए थी, इसी बीच भक्त संपत ने अपनी चीभ काटकर शीतला माता के सामने चढ़ा दी। जीभ काटते ही उसकी हालत बिगड़ गई।

भारी तादात में खून बहने लगा। यह देख मौके पर मौजूद श्रद्धालु दंग रह गए। पंडा समाज के जिम्मेदार भी मौके पर पहुंच गए। पंडा समाज के लोगों ने पीड़ित को इस्माइलपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएमएस डॉ. दीपक सेठ का कहना है कि स्थिति ठीक नहीं है। संभव है कि प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर करना पड़े।

कुछ लोगों का कहना है कि संपत ने कोई मन्नत मांग रखी थी। मन्नत पूरी होने पर उसने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। वहीं, पत्नी बन्नो देवी का कहना है कि क्या मन्नत थी और कब पूरी हुई, इस बारे में उसे कुछ नहीं पता है। परिवार वाले भी साफ तौर पर कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। संपत की चार बेटियां व दो बेटे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ