LPG Cylinder Price 1 July: एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती, आज से इतना सस्ता हुआ सिलेंडर



LPG Price 1 July 2022: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। आज इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 198 रुपये सस्ता हो गया है। LPG सिलेंडर के रेट में कोलकाता में 182 रुपये रेट में कमी हुई है तो मुंबई में 190.50 रुपये, जबकि चेन्नई में  187 रुपये कमी की गई है। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में यह कटौती की है। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा। यह अब भी 19 मई वाले रेट से ही मिल रहा है।

एलपीजी गैस की कीमत  (Rs./19 kg cylinder)    
महीना    दिल्ली

1 जुलाई 2022    2021

1 जून 2022        2219

19 मई 2022    2354

7 मई 2022        2346

1 मई 2022        2355.5

1 अप्रैल 2022    2253

22 मार्च 2022    2003

मार्च 1, 2022    2012

बता दें जून में इंडेन का कामर्शियल सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हुआ था, जबकि मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दो बार झटका लगा था। घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder Price Today) के रेट महीने में पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई ।

शहरवार 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)
    

दिल्ली    1,003

मुंबई    1,003

कोलकाता    1,029

चेन्नई    1,019

लखनऊ    1,041

जयपुर    1,007

पटना    1,093

इंदौर    1,031

अहमदाबाद    1,010

पुणे    1,006

गोरखपुर    1012

भोपाल    1009

आगरा    1016

रांची    1061

स्रोत: IOC

दिल्ली में पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 834.50 रुपये से बढ़कर 1003 रुपये पर पहुंच गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में आखिरी बार 4 रुपये की बढ़ोतरी 19 मई 2022 को हुई थी। इससे पहले दिल्ली में 7 मई को रेट 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। 22 मार्च 2022 के रेट 949.50 रुपये के मुकाबले सात मई को एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये  महंगा हुआ था। 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की उछाल आई थी। इससे पहले अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट दिल्ली में 899.50 रुपये पर टिके थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ