₹49 ONLY
15 AUGUST SPECIAL OFFER
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सिर्फ ₹49 में
बुकिंग बंद होने में: Loading...
अभी बुक करें

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

UP Weather Update: देर से आये मॉनसून ने तोड़ा पिछले तीन साल का रिकॉर्ड, तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट



लखनऊ। छह दिन की देरी से लखनऊ में दाखिल हुए मानसून में जोरदार एंट्री ली। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे शुरू हुई रिमझिम फुहारें गुरुवार पूरे दिन बरसती रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की लखनऊ में एंट्री हो गई है। गुरुवार बीते तीन वर्षों में जून में एक दिन के अंदर सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट आई और यह 26 डिग्री तक आ गया। शहर में मानसून की पहली ही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शहरी इलाकों में पांच से दस घंटे तो ग्रामीण क्षेत्रों को 15 घंटे तक बिजली के लिए तरसना पड़ा। 

शहर में खुदी सड़कें रिमझिम बारिश के बाद खतरनाक हो गई, जिन पर फिसलकर कई लोग घायल हो गए। कुछ इलाकों में जलभराव की भी सूचना रही। वहीं बारिश की बूंदों के लिए तरस रहे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मानसून इस बार लखनऊ में सबसे लेटलतीफ पहुंचा। दस वर्षों में मानसून की यह सबसे देर में इंट्री रही। पिछले साल 18 जून को ही मानसून आ गया था। 2018 एवं 2019 में 27 जून को पहुंचा था।

बारिश से आलमबाग बस टर्मिनल पर यात्रियों के नहीं पहुंचने से सुबह की बस सेवाएं प्रभावित रहीं। यात्री न मिलने से वाराणसी और प्रयागराज की एसी बस रद्द करनी पड़ी। गुरुवार सुबह 12 बजे तक 45 बसें ही रवाना हुईं।

खेतों में धान की पौध तैयार कर रहे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। लखनऊ के आसपास के ग्रामीण इलाकों में रोपाई के लिए खेत तैयार कर लिए थे। गुरुवार रात बरसात के बाद किसानों ने गुरुवार सुबह पौधे के बण्डल तैयार कर लिए थे।

लखनऊ में तारों पर पेड़ गिरने, ट्रांसफार्मर फुंकने और केबल फाल्ट से बिजली व्यवस्था घंटों तक चौपट रही। शहर से गांव तक 10-15 घंटों तक बिजली ठप रही। चिनहट, बंगला बाजार, आलमबाग, राजाजीपुरम समेत बड़े इलाके में पानी संकट हो गया। नादरगंज, काकोरी समेत कई इलाकों में रात तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। 24 घंटे में 175 मेगावाट बिजली खपत घटी और 2320 बिजली की शिकायतें आई।

बुधवार की रात में ही आसमान को काले बादलों ने घेर लिया था। रात तीन बजे बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। बरसात कभी धीमी और कभी तेज रही। दिन में दो बजे पारा 25 डिग्री पहुंच गया था। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून ने लखनऊ और आसपास के जिलों समेत पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश को कवर कर लिया है। अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। बदली छाई रहेगी। पारा भी गिरेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ