यूपी में बड़ा फेरबदल: 10 विभागों में 600 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले, उपश्रमायुक्त का भी ट्रांसफर



यूपी में अफसरों और कर्मचारियों को लेकर सीएम योगी काफी सख्त दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यूपी में बड़े स्तर पर तबादले हो रहे हैं। गुरुवार की शाम यूपी के 10 विभागों में 600 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें परिवहन विभाग, स्वास्थ्य शिक्षा विभाग, होमगार्ड, पूर्ति विभाग जैसे कई विभागों में फेरबदल हुआ है। इतने बड़े स्तर पर तबादले की खबर से अफसरों और कर्मचारियों में खलबली मची है।

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में 185 जूनियर इंजीनियरों का तबादला किया गया है। यह सभी सिविल इंजीनियर हैं। इन्हें एक सप्ताह में नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। विभाग के मुख्य अभियंता (कार्मिक) हर प्रसाद ने गुरुवार को इनका तबादला आदेश जारी कर दिया।

खाद्य व रसद विभाग में गुरुवार को डेढ़ दर्जन जिला खाद्य विपणन अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। संजय कुमार पाण्डेय को सोनभद्र से बस्ती, अरुण कुमार त्रिपाठी को वाराणसी से शाहजहांपुर, अनूप श्रीवास्तव को चंदौली से कन्नौज, अमित कुमार चौधरी को सोनभद्र, प्रिंस चौधरी को पीलीभीत से गाजियाबाद, विवेक सिंह को फर्रुखाबाद से महाराजगंज, गोरखनाथ को बस्ती से फर्रुखाबाद, सौरभ यादव को चंदौली, सुनील भारती को बरेली से वाराणसी, विकास चन्द्र तिवारी को जालौन से पीलीभीत, अविनाश झा को फतेहपुर से चित्रकूट, संजय श्रीवास्तव को चित्रकूट से फतेहपुर, गोविंद उपाध्याय को आजमगढ़ से जालौन, कमलेश पाण्डेय को शाहजहांपुर से बरेली और समरेन्द्र प्रताप को कन्नौज से हापुड़ भेजा गया है। 

प्रदेश की 30 सरकारी पॉलिटेक्निकों के प्रधानाचार्यों का गुरुवार को तबादला कर दिया गया है। प्राविधिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सुनील कुमार चौधरी ने आदेश जारी कर दिया है। आशीष गुप्ता को बांदा से कानपुर, बसंत लाल को वाराणसी से मिर्जापुर, ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह को देवरिया से हापुड़, राकेश वर्मा को मिर्जापुर से लखनऊ, लवकुश सिंह को संत कबीर नगर से मिर्जापुर भेजा गया है। 

खाद्य व रसद विभाग में गुरुवार को भारी संख्या में तबादले किए गए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल को इटावा से खीरी और लालमणि पाण्डे को खीरी से इटावा भेजा गया है। इसके अलावा 46 विपणन निरीक्षकों, 43 पूर्ति निरीक्षकों, 40 क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों और 40 क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों के तबादले किए गए। 

यूपी सरकार ने बुधवार को दो परिवहन आयुक्तों, नौ संभागीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) और 33 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) का तबादला कर दिया।  प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू की तरफ से जारी आदेश के अनुसार उप परिवहन आयुक्त नगरीय परिवहन लखनऊ सुनीता वर्मा को उप परिवहन आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र तथा उप परिवहन आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र राजीव श्रीवास्तव को उनकी जगह उप परिवहन आयुक्त नगरीय परिवहन लखनऊ के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। इसके अलावा आरटीओ प्रवर्तन प्रयागराज राजकुमार सिंह को आरटीओ प्रवर्तन मेरठ, आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद विजय कुमार सिंह को आरटीओ प्रवर्तन गोरखपुर, आरटीओ प्रवर्तन अयोध्या शिखर ओझा को आरटीओ प्रशासन वाराणसी, सहायक परिवहन आयुक्त प्रशासन मुख्यालय ऋतु सिंह को आरटीओ प्रवर्तन अयोध्या, अपर सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण विदिशा सिंह को आरटीओ प्रवर्तन कानपुर, आरटीओ प्रशासन अलीगढ़ केडी सिंह गौर को आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद, आरटीओ प्रशासन प्रशासन हरिशंकर सिंह को आरटीओ अलीगढ़, उप निदेशक राजस्व एवं विशिष्ट अभिसूचना संजीव कुमार गुप्ता को आरटीओ प्रवर्तन प्रयागराज तथा आरटीओ मुख्यालय मयंक ज्योति को अपर सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। 

एआरटीओ प्रशासन गौतमबुद्धनगर अरुणेन्द्र कुमार पांडेय को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल मेरठ, एआरटीओ प्रशासन शामली मुंशी लाल को एआरटीओ प्रर्वतन द्वितीय दल बुलंदशहर, एआरटीओ प्रशासन बुलंदशहर मो. कय्यूम को एआरटीओ प्रवर्तन इटावा, एआरटीओ प्रशासन अलीगढ़ रंजीत सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन रामपुर, एआरटीओ प्रर्वतन द्वितीय दल बुलंदशहर आनंद निर्मल को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल मुरादाबाद, एआरटीओ प्रशासन देवरिया राजीव को एआरटीओ प्रशासन प्रयागराज, एआरटीओ प्रशासन एटा हेमचंद्र गौतम को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल झांसी, एआरटीओ प्रशासन सिद्धार्थनगर आशुतोष शुक्ला को एआरटीओ प्रशासन देवरिया, एआरटीओ प्रशासन कन्नौज संजय कुमार झा को एआरटीओ प्रशासन गोरखपुर, एआरटीओ प्रशासन बाराबंकी पंकज सिंह को एआरटीओ प्रशासन बस्ती, एआरटीओ प्रवर्तन पीलीभीत अमिताभ राय को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल हमीरपुर, एआरटीओ प्रशासन प्रयागराज सियाराम वर्मा को एआरटीओ प्रशासन गौतमबुद्धनगर, एआरटीओ प्रशासन बस्ती अरुण प्रकाश चौबे को एआरटीओ प्रशासन सिद्धार्थनगर, एआरटीओ प्रवर्तन बागपत सुभाष चंद्र को एआरटीओ प्रवर्तन फर्रुखाबाद, एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल अलीगढ़ अमिताभ चतुर्वेदी को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल वाराणसी, एआरटीओ प्रवर्तन हापुड़ महेश चंद्र शर्मा को एआरटीओ प्रवर्तन अमरोहा, एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल मिर्जापुर को एआरटीओ प्रवर्तन चित्रकूट, एआरटीओ प्रशासन फतेहपुर अरविंद कुमार त्रिवेदी को एआरटीओ प्रवर्तन अमेठी, एआरटीओ प्रवर्तन अमेठी पुष्पांजलि मित्रा गौतम को एआरटीओ प्रशासन फतेहपुर, एआरटीओ प्रशासन गोरखपुर श्याम लाल राम को एआरटीओ प्रर्वतन द्वितीय दल वाराणसी, एआरटीओ प्रशासन चंदौली दिलीप कुमार गुप्ता को एआरटीओ प्रवर्तन प्रतापगढ़, एआरटीओ प्रवर्तन अमरोहा एके राजपूत को एआरटीओ प्रवर्तन बागपत, एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल लखनऊ अंकिता शुक्ला को एआरटीओ प्रशासन बाराबंकी, एआरटीओ प्रशासन विस्तार पटल लखनऊ बृजेश कुमार अस्थाना को एआरटीओ-सहायता अधिकारी मुख्यालय, एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल गाजियाबाद प्रणव झा को एआरटीओ प्रशासन चंदौली, एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल बाराबंकी राहुल कुमार श्रीवास्तव को एआरटीओ प्रशासन गाजियाबाद, एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़ संतोष कुमार सिंह को एआरटीओ प्रशासन मिर्जापुर तथा एआरटीओ प्रशासन मैनपुरी संजय कुमार गुप्ता को एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल सीतापुर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। 

स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न संवर्ग में दर्जनों तबादले किए गए हैं। बुधवार को संयुक्त निदेशक प्रशासन विमल कुमार बैसवार द्वारा 28 स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा 172 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम) के भी तबादले किए गए हैं। संयुक्त निदेशक मातृ एवं शिशु कल्याण द्वारा इनका तबादला आदेश जारी किया गया है।

होमगार्ड्स मुख्यालय ने गुरुवार को छह मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स का तबादला कर दिया। मंडलीय कमाण्डेंट प्रशिक्षण अयोध्या धर्मदेव मौर्य को मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स प्रयागराज, मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स मुरादाबाद पीयूष कांत को मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स झांसी, मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स गोण्डा प्रमोद कुमार को मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स बरेली, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी होमगार्ड्स मुख्यालय लखनऊ सुनील कुमार को मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स गोण्डा, मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स झांसी राजकुमार आजाद को वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी होमगार्ड्स मुख्यालय लखनऊ तथा मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स आजमगढ़ सुधाकराचार्य पांडेय को मंडलीय कमाण्डेंट होमगार्ड्स मिर्जापुर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

राजकीय महाविद्यालयों के ढाई दर्जन एसोसिएट प्रोफेसरों / प्रवक्ताओं का तबादला कर दिया गया है। इसमें भदोही के इतिहास के प्रवक्ता डा. अवधेश कुमार को प्रयागराज के हेमवती नंदन बहुगुणा कॉलेज, बस्ती में तैनात भूगोल के प्रवक्ता अशोक कुमार गुप्ता को महाराजगंज, अलीगढ़ में तैनात गणित के प्रवक्ता नीरज उपाध्याय को हाथरस, उन्नाव में अंग्रेजी के राजीव यादव को लखनऊ में तैनाती दी गई है। सभी स्थानांतरित प्रवक्ताओं को अतिशीघ्र कार्यभार ग्रहण करना है। स्थानांतरण अवधि का कोई अवकाश देय नही होगा। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव श्रवण कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।  

खाद्य व रसद विभाग में 13 जिला पूर्ति अधिकारियों के तबादले कर दिए। अंजनी कुमार सिंह को फतेहपुर से लखीमपुर खीरी, विजय प्रताप सिंह को खीरी से बिजनौर, बृजेश कुमार शुक्ला को मुख्यालय से हमीरपुर, अभय सिंह को सुलतानपुर से फतेहपुर, राजेश कुमार सिंह को मुख्यालय से अमेठी, विनय कुमार सिंह को देवरिया से मेरठ, जीवेश कुमार मौर्या को फर्रुखाबाद से सुलतानपुर, सुरेन्द्र यादव को गोण्डा से फर्रुखाबाद, ध्रुवराज यादव को बिजनौर से हाथरस, राघवेन्द्र कुमार सिंह को मेरठ से मुजफ्फरनगर, कृष्ण गोपाल पाण्डेय को एटा से देवरिया, रामजतन यादव को हमीरपुर से बलिया भेजा गया है।

उपश्रमायुक्त पंकज सिंह राना को कानपुर मुख्यालय से मिर्जापुर क्षेत्र, पिपरी सोनभद्र, अनुभव वर्मा को मुख्यालय से देवीपाटन मंडल, गोंडा स्थानांतरित किया गया है। गौतमबुद्धनगर से हटाकर वंदना को प्रशासनिक आधार पर कानपुर मुख्यालय संबद्ध किया गया था। अब उन्हें वहीं तैनाती दे दी गई है। आगरा के उपश्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह को इसी पद पर नोएडा भेजा गया है। अपर श्रमायुक्त सरजूराम की लखनऊ से संबद्धता खत्म कर दी गई है। प्रयागराज के उपश्रमायुक्त राकेश द्विवेदी को लखनऊ में अपर श्रमायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। बस्ती के उपश्रमायुक्त दिव्य प्रताप सिंह को इसी पद पर बरेली और मुख्यालय से राजेश मिश्रा को उपश्रमायुक्त प्रयागराज के पद पर ट्रांसफर किया गया है। शक्तिसेन मौर्य को सहारनपुर से कानपुर मुख्यालय, अनुपमा गौतम को बरेली से सहारनपुर, दीप्तिमान भट्ट को कानपुर मुख्यालय से उपश्रमायुक्त आगरा बनाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ