ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत; पुलिस ने चालक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा



जौनपुर के मछलीशहर में रोडवेज बस की टक्कर से 28 वर्षीय अश्वनी यादव की मौत। छह दिन पहले उनके घर बेटे का जन्म हुआ था।

मछलीशहर।नगर के रोडवेज बस स्टैंड के निकट विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
      
सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी (तिवारी का पूरा) ग्राम निवासी 28 वर्षीय अश्वनी यादव पुत्र रमा शंकर यादव मंगलवार की सुबह साढ़े छ: बजे अपनी बाईक से नगर आये हुए थे। वह अपनी लेन से बस स्टैंड के आगे मौर्य नगर पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस अपने बाए लेन से दाहिने लेन में आ रही थी। बस ने अश्वनी को जबदस्त टक्कर मार दी। हेलमेट न पहनने की वजह से युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से सी एच सी भिजवाया। जहाँ चिकित्सक ने युवक के मौत की पुष्टि कर दी। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। युवक के पिता और बड़े भाई रमाशंकर मुम्बई में रहते है। युवक अभी कुछ माह पूर्व मुम्बई से गांव आया था। दो वर्ष पहले युवक का विवाह कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गाँव की ममता देवी के साथ हुआ था। अभी छ: दिन पहले मृतक युवक की पत्नी ममता का सी एच सी में प्रसव हुआ था। छः दिन का बेटा अनाथ हो गया। ममता पति की मौत की सूचना पर सदमे में है और रह रहकर बेहोश हो जा रही है।वहीं प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया बस सहित चालक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी/ जौनपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ