ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

सावधान! रौद्र रूप में चक्रवात 'अर्नब', UP-बिहार-बंगाल समेत 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली का हाल


बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात 'अर्नब' हुआ खतरनाक। यूपी, बिहार, झारखंड और दिल्ली समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट।

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'अर्नब' अब बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। यह तेजी से आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से आज देश के करीब 22 राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजधानी दिल्ली में 29 और 30 अक्टूबर को आंधी-बारिश की संभावना है।

​आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा भयंकर तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन 'अर्नब' (Cyclone Ornab) अब और भी ज्यादा ताकतवर हो गया है। आज यह एक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। तटीय राज्यों में इसे लेकर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस चक्रवात के कारण उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है।

​यूपी, बिहार और झारखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

तूफान के असर से उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम बदल गया है। आज गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), मेरठ, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, शामली और मुजफ्फरनगर में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। इसी तरह बिहार और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी तेज हवाओं के साथ पानी बरसने की चेतावनी दी गई है। झारखंड में इसका खासा असर दिखेगा, जहां कल से 30 अक्टूबर तक लगातार बारिश हो सकती है। रांची, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, दुमका, हजारीबाग, रामगढ़ और पलामू में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। रांची में जलभराव की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसके अलावा ओडिशा में भी कई जगहों पर बारिश की चेतावनी है।

​दिल्ली में कब बरसेंगे बादल?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, कल आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को दिल्लीवासियों को तेज आंधी और बारिश का सामना करना पड़ सकता है।

​मध्य भारत और पहाड़ी राज्यों का हाल

पंजाब के बठिंडा, फरीदकोट और लुधियाना के साथ-साथ राजस्थान के बाड़मेर, झालावाड़, बारां और करौली में बारिश व तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भी आगामी दिनों में भारी बारिश होगी। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और पौड़ी गढ़वाल में अलर्ट है। वहीं, हिमाचल प्रदेश (कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, सोलन) और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी आंधी-बारिश का पूर्वानुमान है।

​पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में तूफान का असर

आंध्र प्रदेश के कई जिलों में चक्रवात का सीधा अलर्ट है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और तेलंगाना में भी तूफान का असर देखने को मिलेगा। पूर्वोत्तर भारत में असम, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।

​

​साभार: मीडिया रिपोर्ट्स 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ