ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न, नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत लैगिंग लोकतंत्र पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश


मछलीशहर के बिहारी महिला महाविद्यालय में जेंडर डेमोक्रेसी पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न, महिला-पुरुष समान भागीदारी पर जोर।

नगर स्थित बिहारी महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हो रहा था आयोजन

मछली शहर (जौनपुर).....नगर स्थित बिहारी महिला महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अभियान के दौरान भारतीय सामाजिक अनुसंधान परिषद के बैनर तले विकसित भारत 2047 के तहत "जेंडर डेमोक्रेसी" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।आयोजन के दूसरे दिन  टेक्निकल सेशन तृतीय और चतुर्थ से शुरुआतकी गई,जिसकी अध्यक्षता फौजदार इंटर कालेज के प्रबंधक अजय प्रताप यादव ने किया।इस अवसर पर वक्ताओं में राजेश कुमार दुबे प्रधानाचार्य, डॉ.अरविंद यादव,डॉ.अश्विनी गुप्ता, डॉ.विनोद यादव, डॉ.अनुराग मिश्रा ने जेंडर डेमोक्रेसी पर अपने - अपने विचार रखे।वक्ताओं ने महिलाओं को समाज में अग्रणी बनाने की पहल को आज की जरूरत बताया।उन्होंने आगे कहा कि समाज में महिला - पुरुष की समान भागीदारी होनी चाहिए तभी जाकर देश में जेंडर डेमोक्रेसी अपने उद्देश्य के तरफ आगे बढ़ेगा। 



समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिहारी महिला महाविद्यालय के संरक्षक श्याम सुन्दर यादव ने सभी आगंतुकों,अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. राकेश कुमार यादव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.शशिकांत यादव रहे।कार्यक्रम के संयोजक डॉ.आशीष तिवारी एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ.सुशील मिश्रा ने किया।अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.शैलेन्द्र कौशल ने आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।


रिपोर्ट: इंद्रेश तिवारी/जौनपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ