PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


बरेली नशा मुक्ति केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्त जीवन का दिलाया गया संकल्प।

इरफान हुसैन की रिपोर्ट 

बरेली । 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 16 नशा पीड़ितों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी को तंबाकू एवं अन्य नशों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके पारुल बह का विशेष योगदान रहा। उन्होंने अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली ढंग से तंबाकू के हानिकारक प्रभावों तथा उससे मुक्ति पाने के उपायों पर प्रकाश डाला। बीके निशा बहन ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर सभी में नई ऊर्जा का संचार किया। बीके ज्ञानी बहन ने सभी प्रतिभागियों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराते हुए आंतरिक शक्ति एवं सकारात्मकता का अनुभव कराया।

कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति केंद्र के संचालक विनय पटेल जी को ईश्वरीय सौगात, साहित्य एवं प्रसाद  भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने स्वस्थ, खुशहाल एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।

सभी नशा पीड़ित भाइयों को कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद, आध्यात्मिक पुस्तक व वरदान देकर शुभकामनाएं दी उनकी नशा मुक्त व सफल जीवन के लिए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ