PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

किसानों को 300 यूनिट फ़्री बिजली देने का वादा पूरा करे सरकार



मछलीशहर विद्युत उपकेंद्र पर भाकपा (मार्क्सवादी) का धरना, किसानों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की मांग उठी।

इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट 

मछलीशहर विद्युत उपकेंद्र में दिया गया धरना, सौंपा ज्ञापन 
मछलीशहर।नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र में भाकपा (मार्क्सवादी )के सदस्यों ने सोमवार को धरना दिया है।धरने को संबोधित करते हुए बसंतलाल ने सरकार से चुनावी वादा पूरा करते हुए 300यूनिट फ़्री बिजली किसानों को देने की मांग उठाई है। साथ ही 1948 से अब तक जो विधेयक पारित हुए हैं उसके अनुसार बिजली की व्यवस्था नहीं होने से आने वाली समस्या को दूर करने की मांग उठाई है। बिल में पारदर्शिता लाने के लिए घरों में लगे हुए मीटर से उपभोग की जानकारी रसीद द्वारा देने के लिए पेपर रोल युक्त मीटर लगाने की मांग बिजली विभाग से की गई।महामहिम राज्यपाल को  संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन में मनमानी सरचार्ज ,बिजली कटौती और मीटर रीडिंग पर रोक लगाने तथा जबरदस्ती  स्मार्ट मीटर नहीं लगाने, बढ़े हुए बिजली के दाम को कम करने और बिजली के निजीकरण को रोकने की मांग की गई है। उपकेंद्र के अवर अभियंता राघवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया है। कार्यक्रम में अशोक पांडेय, भुलन बौद्ध,अजय कुमार समेत दर्जन भर लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ