PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

पहाड़ों में काल बनी ढलान! मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दिल्ली-NCR के 4 पर्यटकों की मौत से मचा कोहराम


मसूरी में ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दिल्ली-NCR के 4 पर्यटकों की दर्दनाक मौत। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

​उत्तराखंड के मसूरी में झड़ीपानी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार पर्यटकों की मौत हो गई है। उत्तरकाशी से घूमकर लौट रहे दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के रहने वाले इन पर्यटकों की मारुति सिलेरियो कार तीव्र ढलान पर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो पुरुषों और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर शवों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

तीव्र ढलान पर फेल हुए ब्रेक, संभलने का भी नहीं मिला मौका

​देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 09:16 बजे चौकी बार्लोगंज क्षेत्र के पास हुआ। स्थानीय चश्मदीदों ने बताया कि कार सवार लोगों ने हादसे से ठीक पहले एक दुकान से कुछ सामान खरीदा था और बताया था कि वे उत्तरकाशी से लौट रहे हैं। दुकान से निकलकर चारों लोग जैसे ही दिल्ली नंबर की मारुति सिलेरियो कार (DL 5 CS 4610) में बैठे, तीव्र ढलान होने की वजह से कार के ब्रेक फेल हो गए। गाड़ी अचानक तेजी से आगे बढ़ी और चालक के संभालने से पहले ही सड़क किनारे एक खाली प्लॉट को पार करते हुए सीधे गहरी खाई में गिर गई।

हादसे के शिकार हुए मृतकों की पहचान

​पुलिस ने मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। हादसे का शिकार हुए लोग दिल्ली, गाजियाबाद और हरियाणा के रहने वाले थे। मृतकों की सूची इस प्रकार है:

  • सत्यप्रकाश – निवासी: सोनीपत, हरियाणा।
  • मनीत (उम्र 19 वर्ष) – निवासी: हरियाणा।
  • सविता (उम्र 48 वर्ष) – पत्नी धर्मवीर, निवासी: नेहरू नगर, गाज़ियाबाद।
  • संगीता (उम्र 46 वर्ष) – पत्नी टीटू, निवासी: करोलबाग, दिल्ली।

500 मीटर गहरी खाई में SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

​खाई अत्यधिक गहरी और दुर्गम होने के कारण राहत और बचाव कार्य में रेस्क्यू टीमों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी (CO) मसूरी खुद मौजूद रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक खाई से एक महिला का शव बाहर निकाल लिया गया था, जबकि अन्य शवों को ऊपर लाने के प्रयास लगातार जारी हैं। प्राथमिक जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज ढलान पर कार के ब्रेक फेल होना ही माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ