ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

10 साल बाद टूटा 'BB 19' विनर गौरव खन्ना का घर! पत्नी आकांक्षा चमोला ने 'Lock Upp' में किया बड़ा खुलासा



​BB 19 विनर गौरव खन्ना और आकांक्षा 10 साल की शादी के बाद तलाक ले रहे हैं। 'लॉक अप 2' में एक्ट्रेस ने किया खुलासा।

​टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल, 'बिग बॉस 19' के विजेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला शादी के 10 साल बाद एक-दूसरे से अलग होने जा रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर शुरू हुए रियलिटी शो 'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा ने अपने तलाक का चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और जल्द ही कानूनी तौर पर तलाक लेने वाले हैं।

'लॉक अप 2' में खुला सबसे बड़ा राज

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर पर इंट्रोडक्शन राउंड के दौरान कंटेस्टेंट्स को 'एक्सपोज' कार्ड टास्क दिया गया था। इसमें उन्हें अपना या किसी अन्य कंटेस्टेंट का एक गुप्त राज बताना था। इसी दौरान आकांक्षा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा यह बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं।' इस अचानक हुए खुलासे से शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख भी पूरी तरह से हैरान रह गए।

एक साल से अलग रह रहा है कपल

अपने इस राज का खुलासा करते हुए आकांक्षा भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि यह उनका आपसी फैसला था और वे दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। आकांक्षा ने कहा कि अलग होने के बावजूद उन दोनों के बीच रिश्ते अच्छे हैं और वे अभी भी बात करते हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, पार्टनर के तौर पर दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया काफी अलग था, जिसकी वजह से पिछले एक साल की बातचीत के बाद उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया।

जनवरी में ही दे दिया था हिंट

आकांक्षा ने इस साल जनवरी में ही सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते में अनबन की अफवाहों को हवा दे दी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'जब कोई रिश्ता सिर्फ जरूरतों पर टिका होता है, तो हमेशा दिल की ही बलि दी जाती है।' आपको बता दें कि आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने 24 नवंबर, 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में शादी की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ