PREMIUM AD SPACE
अपने बिजनेस को दें बड़ी पहचान
Vishwa Media पर Premium Advertising Space बुक करें
WhatsApp पर BOOK NOW

ताजा खबरें

5/National/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

शराब के पैसों के लिए मां की ले ली जान! बांदा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत से दहला गांव


बांदा में शराब के नशे में बेटे ने मां को जमीन पर पटक दिया, सिर में चोट लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी ही 75 वर्षीय मां को जमीन पर पटक दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार गुरेह गांव निवासी पप्पू उर्फ राधाचरण रविवार रात शराब पीकर घर पहुंचा था। उसने अपनी बहन गुड़िया से शराब पीने के लिए और पैसे मांगे। बहन ने पैसे देने से मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। घर के बाहर बैठी बुजुर्ग मां रामरती ने जब दोनों के बीच झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, तभी नशे में धुत बेटे ने अपना आपा खो दिया।

बीच-बचाव करने आई मां को पटक दिया जमीन पर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुस्से में आरोपी बेटे ने अपनी मां को जोर से पकड़कर पास बनी फूलों की क्यारी में पटक दिया। जमीन पर गिरने के दौरान बुजुर्ग महिला का सिर ईंट से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। चोट इतनी गहरी थी कि रामरती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मां की मौत के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ने बताया कि शराब के नशे में बेटे और परिवार के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने अपनी मां को जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ