ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

बेटे के जन्म की खुशी मातम में बदली, मां की हुई मौत, अस्पताल सील


बेटे को जन्म देने के बाद महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने न्यू लाइफ लाइन अस्पताल को किया सील।

मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट 

फतेहगंज पश्चिमी  _ठिरिया खेतल गांव में जिस घर में बेटे के जन्म की खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां कुछ ही घंटों बाद चीख-पुकार और मातम छा गया। महिला की डिलीवरी (प्रसव) के बाद  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए न्यू लाइफ लाइन अस्पताल को सील कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया खेतल निवासी रामप्रकाश रविवार सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी राजकुमारी (30 वर्ष) को (प्रसव) डिलीवरी के लिए लोधी नगर स्टेशन रोड पर (शाही रोड) स्थित न्यू लाइफ लाइन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उसके बाद महीला के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया।  दोपहर करीब एक बजे डॉक्टरों द्वारा महिला का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद राजकुमारी ने एक स्वस्थ पुत्र बेटे को जन्म दिया तो परिवार में खुशी का माहौल हो गया। लेकिन कुछ देर बाद ही अस्पताल में एडमिट राजकुमारी की डिलीवरी के बाद उसकी  हालत बिगड़ने लगी।

मृतिका राजकुमारी 30 बर्ष


राजकुमारी  की बहन जब अस्पताल में राजकुमारी को देखने पहुंची तो वह कोई जवाब नहीं दे रही थी। उसकी हालत गंभीर दिखाई दे रही थी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से एंबुलेंस मंगाकर उसे बरेली रेफर कर दिया गया।       

महिला के परिजनों का आरोप है कि बरेली पहुंचने से पहले ही रास्ते में राजकुमारी की मौत हो गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर लौटे तो डॉक्टर अस्पताल का ताला लगाकर भाग हो गया।       

सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी खिरका सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संचित शर्मा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। 

तो अस्पताल के गेट का शटर तो खुला था मगर अंदर घुसने के लिए मुख गेट पर ताला लगा हुआ था। चिकित्सा प्रभारी संचित शर्मा ने निरीक्षण के बाद अस्पताल में सभी चिकित्सकीय गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाते हुए नोटिस चस्पा कर अस्पताल को सील कर दिया।




राजकुमारी अपने पीछे तीन बेटियों और एक नवजात बेटे को छोड़ गई हैं। मृतक राजकुमारी की की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया तीनों बेटियों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के मौजूद लोगों एवं फतेहगंज पश्चिमी के पूर्व चेयरमैन  कृष्णपाल मौर्य ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महीला की मौत का स्पष्ट कारण पता लगेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ