समाजसेवी महंथ राज दुबे एवं जिलेदार शुक्ल की पहल की हो रही सराहना

पुरुषोत्तम माह के सोमवार को मंदिर परिसर में होती है बड़ी संख्या में भीड़

जौनपुर के दियावा महादेव मंदिर में भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को बेल का शरबत पिलाकर दी गई राहत।

इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट 

बरसठी(जौनपुर)......उमस भरी गर्मी से राहत व बचाव के लिए दियावा महादेव मंदिर पर आए दर्शनार्थियों के लिए शरबत की व्यवस्था कर लोगो को राहत देने का कार्य किया गया।




पुरुषोत्तम माह के सोमवार को दियावा महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे है।समाजसेवी महंथ राज दुबे एवं जिलेदार शुक्ल के नेतृत्व में करीब 4 घंटे तक दर्शनार्थियों को राहत देने के लिए बेल के शरबत की व्यवस्था की गई।कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रेश तिवारी ने कहा कि सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म है। इस भीषण गर्मी में राहत के इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाय कम है।

कार्यक्रम संयोजक  जिलेदार शुक्ल ने बताया कि अधिकमास के इस पूरे माह यहां श्री रामचरित मानस का  मासपारायण प्रारम्भ है।जिसकी पूर्णाहुति मलमास के अंतिम दिन भंडारे के साथ होगी।इसके बीच दर्शनार्थियों को राहत देने के लिए यहां कुछ ना कुछ राहत की व्यवस्था होती रहेगी।



कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल शुक्ल,रुद्र शुक्ल,बउ शुक्ल,मुन्नीलाल शुक्ल,जनार्दन शुक्ल,वीरेंद्र शुक्ल सहित सभी ग्रामवासियों का सहयोग रहा।