खीरी में ढीले हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लगी, ग्रामीणों ने मिलकर बड़ी तबाही टाल दी
अनूप गुप्ता की रिपोर्ट
पसगवां खीरी।बिजली विभाग की लापरवाही के चलते किसान की गेहूं की खड़ी फसल व लांक में आग लग गई ग्रामीणों की मदद आग पर काबू पाया गया गलीमत यह रही कि कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है।
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना उचौलिया क्षेत्र के निवासी किसान करतार सिंह ने बताया कि मेरा खेत गुरुद्वारा के पास है जिसे मैंने परमजीत सिंह को बटाई पर दे रखा है जिसमें उन्होंने काफी मेहनत करके गेहूं की फसल उगाई इन दिनों फसल पक चुकी है और उन्होंने उसमें से थोड़ी फसल काट भी ली है और अभी कुछ फसल खड़ी हुई है कटे हुई फसल की लांक खेत में खड़ी रह गई थी मेरे खेत के ऊपर से बिजली के 11 हजार की हाइटेंशन लाइन के तार निकलने हुए जो काफी ढीले है जिस वजह से बह काफी नीचे तक लटक रहे है सोमवार की दोपहर तेज हवा चलने से यह तार आपस में टच हो गए और तेज स्पार्किंग होने लगी जिसकी निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी लांक में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जहां पर मौजूद लोगो ने शोर मचाना जिसे सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाना शुरू कर दिया जब तक आग पर काबू पाया गया तक तक करीब एक बीघा लांक के साथ साथ पास में खड़ी थोड़ी सी गेहूं की भी फसल जलकर खाख हो गई ग़लीमत यह रही कि कोई भारी नुकसान नहीं हुआ दोनों तरफ खड़ी फसल साफ साफ बच गई।घटना को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उचौलिया गोपाल नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे है।
आगजनी के मामले नहीं उपलब्ध कोई सुविधा
ग्रामीणों ने बताया कि यह अगर किसी कारण बस कही भी आग लग जाती है तो क्षेत्र में 30 किलोमीटर तक फायर ब्रिगेड या अन्य की सुवधा उपलब्ध नहीं है इस घटना में यदि यह किसान फायर ब्रिगेड सहारे रहते तो जब तक गाड़ी मोहम्मदी से आती तब तक न जाने कितनी और कितने किसानों की खड़ी फसल जलकर राख हो जाती बही पास में बन मकान भी आग के हवाले हो सकते थे।
बिजली विभाग की लापरवाही आयी सामने
यह मौजूद किसानों ने यह बताया कि हम लोगों के खेतों के ऊपर से निकलने वाले 11 व 33 हजार हाइटेंशन लाइन के तार अधिक ढीले होने के कारण अधिक नीचे तक लटक रहे है जिस कारण खेत में काम कर रहे किसान,मजदूर व मवेशियों की जान के लिए खतरा बना हुआ है साथ ही जरा सी भी हवा चलने पर गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने का डर बना रहता है किसान करतार के भी खेत के ऊपर से बिजली के तार निकले हुए है जो बेहद ढीले और नीचे तक लटक रहे है जिस कारण उनके खेत में आग लग गई।जिस पर बिजली विभाग का भी अधिकारी व कर्मचारी बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे है यदि किसान इन तारों की कार्यवाही की मांग करते है तो उनकी शिकायत पर लंबे समय तक कोई कार्यवाही नहीं होगी है।
0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।