मोमोज खाने से 10 वर्षीय मासूम की मौत





लखीमपुर खीरी में मोमोज खाने के बाद 10 वर्षीय हस्नेन की मौत, उल्टी-दस्त से बिगड़ी हालत, इलाके में दहशत और जांच की मांग तेज

अनूप गुप्ता की रिपोर्ट 

पसगवां खीरी।मोमोज खाने से 10 वर्षीय मासूम की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल जहां उसकी मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार जनपद लखीमपुर के नगर पंचायत बरबर में सनसनीखेज घटना सामने आयी है जहां के रहने वाले 10 वर्षीय मासूम हस्नेन पुत्र साहिल की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हस्नेन के पिता ने बताया कि  रविवार को शाम मेरा पुत्र पास की मार्केट में मोमोज खाने गया था जहां से वापस घर आने के बाद लगातार उसे उल्टी - दस्त और बेचैनी होने लगी देखते ही देखते बच्चे की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई जिससे परिजन बेहद घबरा गए और उसे तत्काल इलाज के लिए नगर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत मोहम्मदी के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज शुरू होने से पहले उसकी मौत हो गई बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने कोहराम मच गया जहां से लौटते लौटते घर में लोगों की काफी सख्या में भीड़ एकत्र हो गई जिसके बाद दिन सोमवार को मृतक हस्नेन का अंतिम संस्कार किया गया इस घटना से नगर व मोहल्ले के लोग स्तब्ध रहे गए उन्होंने बताया हस्नेन पढ़ाई में अधिक रुचि रखने बाला बच्चा था वह मदरसे में कक्षा दो का छात्र था इसके साथ पढ़ने वाले बच्चे,मित्रो और परिचितों में भी काफी दुख देखा गया है। इधर घटना के बाद नगर की सभी मोमोज की दुकान बंद दिखी बही यह के लोगों में अपने अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है कई लोगों ने बाहर से मिलने वाले फास्ट फूड की चीजों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए प्रशाशन से जांच करने की मांग की है इस घटना से पूरे नगर में शोक का माहौल बना रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ