ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सांकेतिक तस्वीर 


खीरी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या या हत्या? परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच जारी

अनूप गुप्ता की रिपोर्ट 

पसगवां खीरी। अज्ञात कारणों के चलते नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली पसगवां क्षेत्र के कस्बा जंगबहादुरगंज में तालाब के सामने ठेका बाली गली में विवाहिता माधुरी देवी(22) पत्नी अरविंद ने शनिवार को शाम करीब 6 बजे अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है की घटना के समय घर पर कोई नहीं था देर शाम परिजन जब घर आए तो उन्होंने माधुरी को फांसी के फंदे से लटका पाया जिसकी सूचना पति अरविंद ने मृतका के परिजनों को दी। जिनके आने से पहले और पुलिस को बिना सूचना दिए ही पति अरविंद ने शव को फंदे से उतार लिया और फिर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मृतका के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई मृतका के भाई अमर ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को मारकर फांसी पर लटकाया गया है,बताया जा रहा है कि मृतका माधुरी पसगवां क्षेत्र के ग्राम गणेशापुर की निवासिनी थी जिसकी शादी पिछले वर्ष 20 अप्रैल को हुई थी।पसगवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है खबर लिखे जाने तक मृतका का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ