गुरुग्राम में भाजपा की महिला आक्रोश रैली में नारी सम्मान को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सर्वप्रिय त्यागी ने विपक्ष पर साधा निशाना
विशेष संवाददाता भावेश
गुरुग्राम 27 अप्रैल। नारी सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए गुरुग्राम जिले में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति द्वारा एक विशाल महिलानजन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में निकली गई जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपनी सशक्त आवाज बुलंद की।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने एकजुट होकर स्पष्ट संदेश दिया कि देश अब नारी के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। पदयात्रा के दौरान महिलाओं में उत्साह, जागरूकता और अपने अधिकारों के प्रति दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से देखने को मिला। भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और नारी शक्ति वंदन संशोधित अधिनियम इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बनता। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने का सशक्त माध्यम बनेगा। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के विरोध के कारण नारी शक्ति वंदन संशोधित अधिनियम पारित नहीं हो सका जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। देश की मातृशक्ति इस अपराध के लिए कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों को कभी माफ नहीं करेगी। महिला जन आक्रोश रैली
के दौरान महिलाओं में विशेषकर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके, समाजवादी पार्टी एवं अन्य विपक्षी पार्टियों के महिला सम्मान, सशक्तिकरण के प्रति नकारात्मक और गैर जिम्मेदारी भरे रवैये के प्रति स्पष्ट आक्रोश देखने को मिला। महिला वक्ताओं ने कहा कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा एवं एनडीए गठबंधन देश महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, समाजवादी पार्टी के द्वारा इस महत्वपूर्ण पहल पर घटिया राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। महिला जन आक्रोश रैली का समापन राष्ट्रहित एवं नारी सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया, जिसमें सभी ने एक स्वर में नारी सम्मान की रक्षा हेतु निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस पदयात्रा में भाजपा प्रदेश सचिव भाजपा गार्गी कक्कड़, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनिया यादव, प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख रश्मि अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
0 टिप्पणियाँ
आपका विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कृपया अपनी राय नीचे लिखें।