छोटा हाथी की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल



खीरी के पसगवां में छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल, हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस जांच जारी

अनूप गुप्ता की रिपोर्ट 

पसगवां खीरी।तेज रफ्तार छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार पति घायल व पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
जनपद हरदोई के ग्राम वाजिद नगर निवासी राजू अपनी पत्नी गुड्डी को दवाई दिलाने के लिए अपनी स्प्लेंडर बाइक संख्या यूपी 30 सीo बीo1361पर सवार होकर शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल जा रहे था तभी खीरी जिले के कोतवाली पसगवां क्षेत्र के अंतर्गत पनई चौराहे के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार छोटा हाथी (टाटा ऐस)ने उनकी बाइक में अचानक से जोरदार टक्टर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पत्नी- पत्नी काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई मौका देखते ही छोटा हाथी चालक अपना छोटा हाथी लेकर मौके से फरार हो गया घटना की सूचना मिलते ही परिजन व डॉक्टर संजीत सिंह सनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पसगवां भेजा जहां गुड्डी की इलाज के दौरान मौत हो गई और डाक्टरों ने राजू की हालत गंभीर देखते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पसगवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ