ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर हुई अहम बैठक, 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा



बरसठी के सहरमा में परशुराम जयंती पर 19 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकलेगी, बैठक में सर्वसमाज की भागीदारी का संकल्प लिया गया

इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट

बरसठी। क्षेत्र के सहरमा स्थित राधा रास बिहारी मंदिर परिसर में आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सर्व समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के शौर्य,पराक्रम और उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह शोभायात्रा सहरमा,बारीगांव,मियाचक, सरसरा,निगोह होते हुए कटवार तक जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्रह्मदेव तिवारी, हनुमंत पांडेय, दिनेश तिवारी, नितेश पाठक एवं इंद्रेश तिवारी ने कहा कि यह आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश देगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर अंतिम पाठक, हेमराज मिश्र, हरिश्याम पांडेय, धीरज दुबे, शुभम तिवारी, सिंटू शर्मा, पंकज पाठक सहित ब्राह्मण समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कार्यक्रम को भव्य बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ