ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

ऑटो व्हील्स हीरो शोरूम का भव्य उद्घाटन संपन्न



मछलीशहर जौनपुर में ऑटो व्हील्स हीरो शोरूम का भव्य उद्घाटन, नई गाड़ियां, आसान लोन और बेहतर सर्विस सुविधा उपलब्ध


इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट

मछलीशहर(जौनपुर)...तहसील क्षेत्र के जौनपुर रोड स्थित मरीमाई धाम (चकमुबारपुर, छाछो) के समीप ऑटो व्हील्स हीरो ऑथराइज्ड मेन डीलर फेस्टिवल काउंटर का भव्य उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।काउंटर के डायरेक्टर मनोज अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जौनपुर पत्रकार संघ मछलीशहर के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय,पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पंधारी लाल यादव,थानाध्यक्ष मछलीशहर विनीत राय सहित दीपक पाठक,शिरीष गुप्ता,राज नारायण बिंद,राकेश मिश्रा, दयाशंकर शुक्ल,डिंपल शुक्ला एवं शिवेंद्र दुबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर काउंटर का विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर अतिथियों ने काउंटर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इसके संचालन से क्षेत्रवासियों को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्सवपूर्ण बना रहा।कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर मनोज अग्रहरि ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यहां हीरो मोटोकॉर्प की नवीनतम गाड़ियां उपलब्ध रहेंगी। साथ ही ग्राहकों को बेहतर सर्विस सुविधा, रियायती दरों पर वाहन उपलब्धता तथा आसान ऋण (लोन) की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ