ताजा खबरें

5/recent/ticker-posts

बड़ी खबरें

Recent/hot-post

एटीएम कार्डों के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार




मछलीशहर में ATM कार्ड फ्रॉड का आरोपी गिरफ्तार, 35 एटीएम कार्ड व नकदी बरामद, कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर धोखाधड़ी केस

इंद्रेश तिवारी की रिपोर्ट 

मछलीशहर । थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मु.अ.सं. 81/26 धारा 303(2)/318(4)/319(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त विपिन कुमार सिंह पुत्र राय बहादुर सिंह निवासी वैरमपुर थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ 35 वर्ष को गुरुवार रात लगभग 1:50 बजे कस्बा मछलीशहर स्थित एसबीआई एटीएम के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 35 एटीएम कार्ड तथा 7040 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जौनपुर व प्रतापगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उ0नि0 विनोद चतुर्वेदी, कांस्टेबल अंकित गिरि व कांस्टेबल रामसिंह की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ